

कांठ (मुरादाबाद, यूपी)। कांठ नगर में विकास खंड छजलैट के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक विद्यालय माननगर की प्रधानाधपिका भुवनेश कुमारी द्वारा विद्यालय के बच्चों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देते हुए गतिविधि कराई गई। प्रधानाधपिका भुवनेश कुमारी ने यातायात के सामान्य नियमों के बारे में सभी बच्चों को विस्तार से बताया कि सड़क पार करते समय रुको, देखो और चलो नियम का पालन करें। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें। चलते वाहन से अपने शरीर का कोई भी अंग बाहर न निकले। सड़क पर न दौड़े। ड्रंकन ड्राइविंग न करें। ट्रैफिक लाइट का का पालन करें। इस प्रकार भुवनेश कुमारी द्वारा सभी बच्चों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया। बच्चों ने भी स्कूल में यातायात जागरूकता सन्देश दिया।

