Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें

अम्बेडकरनगर: मास्टर ट्रेनरों को बताईं ईवीएम की पर क्रिया

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

अंबेडकरनगर
कलेक्ट्रेट सभागार में रविवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 125 मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षित किया गया। डीएम ने मास्टर ट्रेनरों से इलेक्ट्राॅनिक वोटिंग मशीन, वीवी पैट सहित सामान्य निर्वाचन प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली।
साथ ही मास्टर ट्रेनरों को निर्देश दिया गया कि 14 मई से राजकीय इंजीनियरिंग काॅलेज में पीठासीन, मतदान प्रथम, द्वितीय व तृतीय अधिकारी का विशेष प्रशिक्षण शुरू होगा। बताया कि प्रत्येक कक्ष में तीन-तीन ट्रेनरों की तैनाती की गई है।
प्रशिक्षण में परियोजना निदेशक प्रदीप सोनकर ने मास्टर ट्रेनरों को ईवीएम मशीन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उपायुक्त स्वतः रोजगार भूपेंद्र सिंह ने वीवीपैट व कंट्रोल यूनिट के बारे में जानकारी देते हुए कहा की मतदान प्रारंभ होने से पहले सभी को यह जानकारी दे दी जाए, जिससे वह सभी मशीनों को एक दूसरे से जोड़ सकें। मतदान प्रारंभ होने से पहले माॅक पोल प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!