Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंप्रताप गढ़

घर में घुसकर मारपीट पर तीन के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज

घर में घुसकर मारपीट पर तीन के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज

लालगंज, प्रतापगढ़। रंजिश में घर में घुसकर युवती के साथ मारपीट करने की घटना में कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के भदारी कला शिवबक्श गांव की अंतिमा पुत्री श्यामलाल ने पुलिस को दी गई तहरीर मंे कहा है कि रंजिश को लेकर दो मई की शाम करीब साढ़े सात बजे गांव के रमाकांत वर्मा के पुत्र मुकेश वर्मा व पुत्रियां सुनीता व रोशनी उसके घर में घुस आये। आरोपियों ने लाठी डंडा व धारदार हथियार से उसे मारापीटा। गंभीर चोट लगने से पीड़िता बेहोश हो गयी। आरोपी जान से मारने की धमकी देते चले गये। मामले में जांच के बाद पुलिस ने मुकेश समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!