Uncategorizedताज़ा ख़बरें

पीले चावल के साथ दिया मतदान के लिए आमंत्रण

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़  श्योपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी लोकेश कुमार जांगिड के निर्देशानुसार तथा सीईओ जिला पंचायत एवं स्वीप नोडल अतेन्द्र सिंह गुर्जर के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न ग्रामों में चले बूथ की ओर कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को पीले चावल के साथ मतदान के लिए आमंत्रण पत्र भेंट किये जा रहे है।

 

विजयपुर विकासखण्ड के ग्राम खजूरी खुर्द, पिपरवास, अगरा, चेटीखेडा, रघुनाथपुर आदि में एनआरएलएम के स्वसहायता समूहो की महिलाओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन कर मतदाताओं को पीले चावल के साथ आमंत्रण पत्र सौपे गये। डिप्टी कलेक्टर एवं सीईओ जनपद विजयपुर अभिषेक मिश्रा द्वारा ग्राम पंचायत पिपरवास में मतदाताओ को पीले चावल देकर 7 मई को होने वाले मतदान में भागीदारी के लिए आमंत्रण दिया गया। इस दौरान पीएफटी कोर्डिनेटर बृजेश शर्मा, महिला बाल विकास विभाग तथा जनपद पंचायत के अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहें

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़

आशु बिसारिया की रिपोर्ट Mo.9039183573


Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u456938103/domains/desh24live.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-actions.php on line 114
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!