Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें

60 लाख की स्मैक के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, गए जेल*

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

*60 लाख की स्मैक के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, गए जेल*

अम्बेडकरनगर
बसखारी थाना पुलिस ने बुधवार को चार स्मैक तस्करों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। इन तस्करों के कब्जे से पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमत लगभग 60 लाख रुपए स्मैक की खेप भी बरामद की है।
पुलिस ने इन चारों स्मैक तस्करों को एनडीपीएस एक्ट में जेल भेज दिया है।बसखारी थाना प्रभारी निरीक्षक संत कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के ऊपर प्रभावी अंकुश लगाने के मद्देनजर धर पकड़ अभियान जारी है।
इसी क्रम में स्वयं उनकी अगुआई में बुधवार को थाना क्षेत्र के किछौछा के पास गोलपुर चौराहा से यादव चौराहा जाने वाली सड़क पर करीब 100 कम की दूरी पर घेराबंदी करके चार स्मैक तस्करों को रंगे हाथों दबोच लिया गया। तस्करों के कब्जे से 56.80 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि चर्चित स्मैक तस्कर रामकेश पुत्र रामदेव निवासी वासुदेव नगर किछौछा, अनीश कुमार पुत्र स्व. जगमोहन निवासी जैनपुर थाना जलालपुर हाल पता वासुदेव नगर किछौछा, फखरे आलम पुत्र अलाउद्दीन निवासी दरगाह रसूलपुर और मोहम्मद आलम पुत्र मोहम्मद मुस्लिम निवासी किछौछा चुंगी तिराहा समेत चार स्मैक तस्करों को घेराबंदी करके दबोच लिया गया।
बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 60 लाख रुपए है। उन्होंने बताया कि इन चारों स्मैक तस्करों की गिरफ्तारी टीम में एसआई प्रियंका मिश्रा, प्रेम बहादुर यादव, बलवंत सिंह, वंदना मौर्य व वंदना सरोज, हेड कांस्टेबल सौरभ यादव, कुलदीप सिंह व आदर्श सिंह, कांस्टेबल अमित चौरसिया और संजय यादव शामिल रहे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार किए गए चारों स्मैक तस्तरों के खिलाफ कई अलग-अलग थानों में पहले से ही गंभीर मुकदमे भी दर्ज हैं।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!