कटनी। बहोरीबंद तहसील के बाकल थाना अंतर्गत ग्राम सिंहुडी मे रविवार की रात घर में आग लगने से 80 वर्षीय महिला सरजू बाई पति स्वर्गीय विक्रमादित्य मिश्रा के मृत्यु के मामले मे सोमवार को जिला प्रशासन की ओर से तहसीलदार गौरव पाण्डेय और जनपद पंचायत के सी.ईओ अभिषेक कुमार ने मृतिका के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान अधिकारियों ने मृतक महिला सरजू बाई के 55 वर्षीय पुत्र लवकुश को तात्कालिक सहायता के रूप मे पांच हजार रूपये की अनुग्रह राशि प्रदान की। साथ ही जनपद पंचायत की ओर से जनसहयोग करके अनाज आदि के लिए पांच हजार रूपये की राशि प्रदान की गई। अग्नि दुर्घटना में घर के गृहस्थी के सामान और कपडे आदि जल जाने की वजह से तीन जोडी साड़ी और तीन जोड़ी कुर्ता पैजामा भी परिजनों को प्रदान किये गए।
तहसीलदार गौरव पाण्डेय ने बताया कि अग्नि हादसे से घर के अंदर रखे ग्रहस्थी के सामान सहित कपडे आदि जल जाने की वजह से मृतिका के परिजनों को वस्त्र कपडे और अनाज के लिए राशि प्रदान की गई।
अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर अग्नि दुर्धटना के मामले का पंचनामा बना लिया गया है। साथ ही अग्नि दुर्घटना से मकान को हुई क्षति के लिए सहायता राशि और वृद्धा की मृत्यु पर उनके परिजनों को आपदा राहत राशि का प्रकरण भी तैयार किया जा रहा है। इसके लिए पोस्ट मार्टम रिपोर्ट प्रतिक्षित है।
पंचनामा की कार्यवाही के दौरान सिंहुडी के सरपंच रामकृष्ण पटेल, सचिव बेड़ी लाल और सहायक सचिव नीलम दुबे मौजूद रहे।
नशे पर वार -एसपी मनोहर सिंह मंडलोई की जन अपील जिलेवासियों के लिए एडवाइजरी जारी
1 day ago
एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में फरार आरोपीयों पर पुलिस का शिकंजा, चदेंरा अन्तर्गत हत्या के प्रयास मामले में दो आरोपी गिरफतार
2 days ago
गोपालगंज बिहार। साइटिका उन्मूलन कार्यक्रम 2026 का हिस्सा बनें- डा0 श्री प्रकाश बरनवाल 9934969232 का
2 days ago
Sp Manohar Singh mandloi ka Jan sanbad modal ganv की janchopal से majboot hui kanoon vyabastha
2 days ago
एसपी मनोहर सिंह मंडलोई कि सख्त रणनीति मजनूं अभियान, से जिले में सुरक्षा का नया माहौल*
2 days ago
मान. मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा द्वारा दिशा लर्निंग सेन्टर का किया भ्रमण एसपी मनोहर सिंह की नव पहल की सराहना
3 days ago
डॉ भीमराव अंबेडकर जी का जीवन संघर्ष समानता और समाजिक न्याय की प्रेरणा देता है हम ऐसे संविधान के अंतर्गत जीवन यापन कर रहे हैं जिसकी रचना डॉक्टर भीमराव जैसे महान विचारक ने की विधायक जतारा एवं कलेक्टर
3 days ago
बल्देवगढ। 14 अप्रैल नगर में 135 वीं अंबेडकर जन्मोत्सव पर बम्होरी तिगेला स्थित मूर्ति पर माल्यार्पण कर शोभायात्रा निकली।
3 days ago
एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में थाना देहात पुलिस की संवेदनशीलता पहल आसरा अभियान, के तहत असहाय वृद्ध महिला को मिला सुरक्षित सहारा
3 days ago
मान. मुख्य न्यायाधीश हाईकोर्ट जबलपुर द्वारा टीकमगढ़ भ्रमण दौरान एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के अनुरोध पर मां बगिया में किया वृक्षारोपण