डिप्टी सीएम फडणवीस को बड़ा झटका, चुनाव के दौरान शरद पवार ने कर दिया खेल।
राज्य महाराष्ट्र में शरद पवार महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को बड़ा झटका देने की तैयारी में हैं। दरअसल, फडणवीस के करीबी संजय क्षीरसागर शरद पवार गुट में शामिल होने वाले हैं।
डिप्टी सीएम फडणवीस को बड़ा झटका, चुनाव के दौरान शरद पवार ने कर दिया खेल।
मुंबई/महाराष्ट्र: राज्य महाराष्ट्र में शरद पवार महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को बड़ा झटका देने की तैयारी में हैं। दरअसल, फडणवीस के करीबी संजय क्षीरसागर शरद पवार गुट में शामिल होने वाले हैं। खबर के मुताबिक, संजय ने आरोप लगाया कि बीजेपी में पिछले दस सालों में उनके साथ अपमानजनक व्यवहार हुआ है। इसलिए वो शरद पवार के साथ जा रहे हैं। वो बुधवार (24 अप्रैल) को शरद गुट में शामिल हो सकते हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान इसे बीजेपी के लिए झटके के तौर पर देखा जा रहा है।संजय क्षीरसागर ने खुद इस बात की जानकारी दी कि वो एनसीपी शरद पवार गुट में शामिल होगे। वो मोहोल से बीजेपी के टिकट पर विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। उन्होंने कहा, “मैं शरद पवार की एनसीपी में शामिल हो रहा हूं। पिछले दस सालों में बीजेपी में मेरे साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया है।संजय ने कहा कि वो 1998-99 से 25 सालों से बीजेपी के लिए एक एक्टिव कार्यकर्ता के तौर पर काम करते रहे हैं। जिला परिषद, विधानसभा और जिला पंचायत का चुनाव भी लड़ा। कई रैलियां निकाली। बीजेपी के साथ मुश्किल समय में खड़े रहे। उन्होंने कहा, “मौजूदा राजनीतिक परिस्थिति को देखते हुए, यहां के लोगों ने मेरा समर्थन किया. मैं आज तक उन्हें कुछ नहीं दे पाया।इसके साथ ही उन्होंने कहा, “मैंने लोकसभा में नामांकन के लिए जार बार कहा लेकिन मुझे नॉमिनेट नहीं किया गया। 2006 से मेरे साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया।2014 के बाद पार्टी मुझे इग्नोर किया. बीजेपी छोड़ने का फैसला लोगों के साथ न्याय करने वाला है. मैं शरद पवार के साथ जा रहा हूं और मैं प्रणीति शिंदे को सपोर्ट करूंगा.” बता दें कि सोलापुर लोकसभा सीट से एमवीए की तरफ से कांग्रेस के टिकट पर पूर्व सीएम सुशील कुमार शिंदे की बेटी प्रणीति शिंदे मैदान में हैं।
एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में विशेष अभियान,, टीकमगढ़ पुलिस ने 10 बर्ष से फरार रुपए 3000 के इनामी आरोपी सहित कुल 08 वारंटियों को गिरफ्तार
1 day ago
गांव बस्ती चलों अभियान में सरोज राजपूत ने हितग्राही सम्पर्क, सम्मान स्वच्छता कार्यक्रम व जन चोपाल से सरकार कि बताई योजनाएं
2 days ago
PWD की नई दिशा। ग्रीन बिल्डिंग, रोड़ क्लासिफिकेशन और थीम आधारित मार्ग विकास
2 days ago
गोपालगंज बिहार। बिहार सरकार द्बारा 45 फिल्मों की सुटिंग अनुमति दी गयी है जिसमें 38 फीचर फिल्म, 6 डाकयूमेंटी फिल्म एवं एक वेवसीरीज है तथा प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा डा0 श्री प्रकाश बरनवाल के मार्गदर्शन में मईया थावे वाली, बिहार का जलवा, बौद्ध गया का महाबोधि मंदिर, अंधेरे में रोशनी की किरण, डिजिटल युग का संस्कार, बिहार बिधान सभा अध्यक्ष अप टू 2025 प्रमुख डाकयूमेंटी फिल्म है।
2 days ago
कलेक्टर विवेक श्रोतिय द्वारा आज क्षेत्र के प्रगतिशील कृषकों के खेतों का निरीक्षण
3 days ago
दर्दनाक हादसा: श्रमवीर चौक पर महिला को ट्रक ने कुचला, लोगों में भारी आक्रोश
3 days ago
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में एससी-एसटी राहत प्रकरणों पर उच्च स्तरीय समन्वय बैठक
3 days ago
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में नशा उन्मूलन को लेकर जिला स्तरीय NCORD समिति की महत्वपूर्ण बैठक
4 days ago
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल ने टीकमगढ़ जिला बैठक जनप्रतिनिधि बैठक एवं छोटी टोली बैठक और गांव चलों अभियान को संबोधित
4 days ago
गोपालगंज बिहार। बाल बिबाह पर आधारित टेली फिल्म ” अंधेरे में रोशनी की किरण ” प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा निर्मित एवं इंडियन डाकयूमेंटी फिल्मस द्बारा शीघ्र जनमानस के बीच प्रस्तुत किया जाएगा। फिल्म में मुख्य कलाकार समीर एव सोनी है तथा निर्माता पुष्पा रानी बरनवाल, सह निर्माता सुधा तिवारी, निदेशक समीर, दिवाकर द्विवेदी, पटकथा लेखक डा0 श्री प्रकाश बरनवाल है। फिल्म सुटिंग का अनुमति बिहार फिल्म निगम से प्राप्त हेतथा फिल्म का टाइटिल वेस्टर्न फिल्म प्रोडूसर एसोसिएशन द्बारा मिला है।