ताज़ा ख़बरेंराजस्थान

मेदारकला में पैंथर ने हमला करके किसान को किया घायल 

किसान जन्सीलाल गुर्जर को किया गम्भीर घायल 

 

निवाई । ( मनोज सोनी ) निवाई उपखंड क्षेत्र का गांव मेदारकला में रविवार को दिन में 12 बजे जंगल के पास खेतो में पेंथर घुसकर किसान जन्सीलाल पुत्र प्रहलाद (55) जाति गुर्जर निवासी मेदारकला बड़ागाँव को कृषि कार्य करते वक्त पेंथर हमला करके गम्भीर घायल कर दिया । घटना के बाद ग्रामीण दहशत में हैं। ग्राम पंचायत बड़ागाँव , मेदारकला व आस-पास की ढाणियों में पैंथर का आतंक बना हुआ है इससे किसान , पशुपालक व चरवाहों में भी दहशत है। रविवार की देर शाम तक वन विभाग की टीम पिजरा लगाकर पैंथर को काबू में करने में जुटी रही, मगर सफलता नहीं मिली। सोमवार की सुबह सरपंच प्रतिनिधि विनोद साँखला (पत्रकार ) मोके पर पहुँचकर वन विभाग के उच्चाधिकारियों को मामले की सूचना दी है। सूचना पर एसीएफ ह्रदयसुमन शेखावत , रेंजर निवाई लक्ष्मीचंद जैमन सहित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई हैं। पैंथर को ड्रोन कैमरे से तलाश किया लेकिन पैंथर नजर नहीं आया है । ग्रामीणों ने बताया कि रविवार को सुबह 12 बजे से ही पैंथर मेदारकला के खेतों में दहाड़ते हुए काफी देर तक खड़ा रहा बाद में वन विभाग की टीम द्वारा काफी प्रयास करने के बाद भी पैंथर का कोई अता-पता नहीं चला ।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!