अभिनेता और बीजेपी नेता सांसद रवि किशन अपना पिता बताते हुए मुंबई की युवती ने दायर किया मुकदमा, डीएनए टेस्ट की मांग
मुंबई की 25 साल की एक युवती ने शनिवार को यहां की एक अदालत में भारतीय जनता पार्टी बीजेपी के नेता सांसद रवि किशन के खिलाफ दीवानी मुकदमा दायर कर दावा किया कि गोरखपुर के सांसद उनके जैविक पिता हैं।
अभिनेता और बीजेपी नेता सांसद रवि किशन को अपना पिता बताते हुए मुंबई की युवती ने दायर किया मुकदमा, डीएनए टेस्ट की मांग।
मुंबई/महाराष्ट्र : मुंबई की 25 साल की एक युवती ने शनिवार को यहां की एक अदालत में भारतीय जनता पार्टी बीजेपी के नेता सांसद रवि किशन के खिलाफ दीवानी मुकदमा दायर कर दावा किया कि गोरखपुर के सांसद उनके जैविक पिता हैं। महिला ने डीएनए टेस्ट की मांग की है। शिनोवा नामक युवती ने उसे अभिनेता से नेता बने रवि किशन की जैविक पुत्री घोषित करने का अदालत से अनुरोध किया है। याचिकाकर्ता का दावा है कि वह अपर्णा सोनी के साथ बीजेपी नेता के रिश्ते से पैदा हुई है। युवती ने वह निषेधाज्ञा जारी करने का अदालत से अनुरोध किया जिसके तहत रवि किशन किसी भी प्रकार उसे अपनी जैविक पुत्री मानने से इनकार न करें।युवती ने सार्वजनिक तौर पर किशन को अपना जैविक पिता घोषित करने के बाद उत्तर प्रदेश में सोनी और अन्य के खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द करने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट के सामने एक रिट याचिका भी दायर की है। तीन दिन पहले किशन की पत्नी प्रीति शुक्ला की शिकायत पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आईपीसी की धारा 120बी (आपराधिक साजिश), 195 (झूठे सबूत देना या गढ़ना) 386 (जबरन वसूली), 504 (जानबूझकर अपमान) के तहत मामला दर्ज किया गया था।वकील अशोक सरोगी और जय यादव के जरिए दायर शिनोवा की रिट याचिका में कहा गया है कि लखनऊ में संबंधित कोई घटना नहीं हुई है। साथ ही याचिकाकर्ता और शुक्ला एवं किशन मुंबई के निवासी हैं। इसके बावजूद एफआईआर उत्तर प्रदेश की राजधानी में दर्ज की गई है। मलाड की डिंडोशी अदालत में उनके दीवानी मुकदमे में कहा गया है कि एक पत्रकार के रूप में सोनी की मुलाकात अभिनेता रवि किशन सहित फिल्म बिरादरी से जुड़े कई लोगों से हुई।और 1991 में शादी कर ली।याचिका के अनुसार, सोनी और किशन एक रिश्ते में आये और 1991 में शादी कर ली। हालांकि कुछ व्यक्तिगत समस्याओं के कारण दोनों लंबे समय तक एक साथ नहीं रह सके। याचिका में दावा किया गया है कि उसका जन्म 19 अक्टूबर 1998 को हुआ था, लेकिन तब तक यह पता चला कि किशन पहले से ही शादीशुदा थे।याचिका में कहा गया है कि इन तथ्यों को देखते हुए, ऐसा लगता है कि किशन और सोनी ने आपस में फैसला किया कि उनका बच्चा अभिनेता रवि किशन को अंकल कहेगा। महिला ने अपनी याचिका में कहा कि जरूरत के हर समय में दोनों ने उसकी आवश्यक देखभाल की। याचिका में आरोप लगाया गया है कि हालांकि, हाल ही में जब शिनोवा और सोनी आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी नेता को शुभकामनाएं देने के लिए मिलने गए, तो उन्होंने दुर्व्यवहार किया और उनसे मिलने से इनकार कर दिया।याचिका में कहा गया है कि इसके बाद सोनी ने किशन की जैविक पुत्री के रूप में शिनोवा के अधिकारों के बारे में जनता को बताने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। शिनोवा ने याचिका में कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं बताया गया, इसके बावजूद किशन की पत्नी शुक्ला ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की। डिंडोशी अदालत में मुकदमे की सुनवाई 25 अप्रैल को होगी, जबकि रिट याचिका हाईकोर्ट में अगले सप्ताह सूचीबद्ध हो सकती है।
नशे पर वार -एसपी मनोहर सिंह मंडलोई की जन अपील जिलेवासियों के लिए एडवाइजरी जारी
1 day ago
एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में फरार आरोपीयों पर पुलिस का शिकंजा, चदेंरा अन्तर्गत हत्या के प्रयास मामले में दो आरोपी गिरफतार
2 days ago
गोपालगंज बिहार। साइटिका उन्मूलन कार्यक्रम 2026 का हिस्सा बनें- डा0 श्री प्रकाश बरनवाल 9934969232 का
2 days ago
Sp Manohar Singh mandloi ka Jan sanbad modal ganv की janchopal से majboot hui kanoon vyabastha
2 days ago
एसपी मनोहर सिंह मंडलोई कि सख्त रणनीति मजनूं अभियान, से जिले में सुरक्षा का नया माहौल*
2 days ago
मान. मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा द्वारा दिशा लर्निंग सेन्टर का किया भ्रमण एसपी मनोहर सिंह की नव पहल की सराहना
3 days ago
डॉ भीमराव अंबेडकर जी का जीवन संघर्ष समानता और समाजिक न्याय की प्रेरणा देता है हम ऐसे संविधान के अंतर्गत जीवन यापन कर रहे हैं जिसकी रचना डॉक्टर भीमराव जैसे महान विचारक ने की विधायक जतारा एवं कलेक्टर
3 days ago
बल्देवगढ। 14 अप्रैल नगर में 135 वीं अंबेडकर जन्मोत्सव पर बम्होरी तिगेला स्थित मूर्ति पर माल्यार्पण कर शोभायात्रा निकली।
3 days ago
एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में थाना देहात पुलिस की संवेदनशीलता पहल आसरा अभियान, के तहत असहाय वृद्ध महिला को मिला सुरक्षित सहारा
3 days ago
मान. मुख्य न्यायाधीश हाईकोर्ट जबलपुर द्वारा टीकमगढ़ भ्रमण दौरान एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के अनुरोध पर मां बगिया में किया वृक्षारोपण