ताज़ा ख़बरेंदेशनई दिल्लीबिहारसीवान

काम की खबर: घर से मतदान के लिए बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं को भरना होगा 12-डी फॉर्म, जानें अप्लाई करने का तरीका सीवान :

इस सुविधा से वृद्ध के साथ दिव्यांग व्यक्ति को बहुत आसानी हो जाएगी और साथ ही वोट देने के अधिकार से वंचित भी नहीं रहेंगे

काम की खबर: घर से मतदान के लिए बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं को भरना होगा 12-डी फॉर्म, जानें अप्लाई करने का तरीका

सीवान :लोकसभा क्षेत्र में छठे चरण में जिले में मतदान होना है। मतदान के दिन सभी मत दे सके इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। मिलीं जानकारी के अनुसार वैसे मतदाता जो शारीरिक रूप से सक्षम नहीं है और मतदान केंद्र पर पहुंच नहीं सकते।

 

उनके लिए चुनाव आयोग घर से ही मतदान करने की व्यवस्था कर रहा है। इसके लिए उन्हें 12-डी फॉर्म भरना होगा और 3 दिन के अंदर सेक्टर पदाधिकारी के पास जमा करना होगा। उसके बाद सेक्टर पदाधिकारी आवेदन की जांच करेंगे और फिर मतदान के दिन उनके घर पर कर्मी जाकर वैलेट पेपर से मतदान कराएंगे।

 

इस सुविधा से वृद्ध के साथ दिव्यांग व्यक्ति को बहुत आसानी हो जाएगी और साथ ही वोट देने के अधिकार से वंचित भी नहीं रहेंगे। बता दे की जिला प्रशासन का कहना है कि हम लोग वैसे मतदाताओं को बीएलओ के माध्यम से चिह्नित कर रहे है। जो पूर्ण रूप से चलने में असमर्थ है ताकि उनको सुविधा का लाभ दे सकें।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!