ताज़ा ख़बरें

मनासा में अतिक्रमण को लेकर हरकत में आया प्रशासन, कई घटों तक चली प्रशासन की कार्रवाई, हटाया अतिक्रमण

 

मनासा।मनासा नगर के विभिन्न हिस्सों में हुए अतिक्रमण को लेकर लगातार सवालों में घेरे में आने वाला प्रशासन अब जाकर हरकत में आया है।गुरुवार को नगर परिषद मनासा व राजस्व की टीम द्वारा संयुक्त रूप से रामपुरा नाका से लेकर मंदसौर नाका ,सब्जी मंडी सहित बस स्टैंड तक अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई।इसके पहले नगर परिषद द्वारा सड़क पर किए गए दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण हटाने को लेकर नोटिस दिए जा चुके थे वाबजूद अतिक्रमण नही हटाया गया।। गुरूवार को अतिक्रमण की कार्रवाई में संयुक्त टीम द्वारा 3 बजे के करीब अतिक्रमण हटाने के लिए नगर परिषद स्थाई व अस्थाई रूप से किए गए अतिक्रमण को जेसीबी मशीन के माध्यम से हटाया गया साथ ही कई दुकानदारों का सामान भी जप्त किया । जो शाम 6 बजे से अधिक समय तक कार्रवाई जारी रही । अतिक्रमण हटाने के दौरान घटनास्थल पर नगर परिषद मुख्य अधिकारी रितेश पाटीदार  एसडीओपी विमलेश ऊईके सहित नगर परिषद टीम व पुलिस बल भी तैनात रहा। बता दे की नगर की प्रमुख सड़क पर छोटे-छोटे दुकानदार से लेकर बड़े से बड़े दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण किया गया था।वहीं एक तरफ नगर की सड़के की चौड़ाई वैसे भी कम है और ऐसे में दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे सड़क पर काफी आगे तख्ते, बेंच, तंबू लगाकर बिक्री के लिए सामान सड़क पर सजा रखते थे। अतिक्रमण के बाद इन दुकानों पर जो सामान लेने के लिए ग्राहक आते हैं क्योंकि दुकानदार द्वारा पहले ही अतिक्रमण कर लिया जाता था। जिसकी वजह से वाहन खड़े करने के लिए जगह नहीं बचती थी जिस वजह से ग्राहक वाहन को रोड पर ही खड़ा कर देते थे जिसकी वजह से आए दिन जाम की स्थिति निर्मित होती थी ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!