बड़वारा न्यूज
*अम्बेडकर चौक बड़वारा में हर्षोल्लास से मनाई गई अम्बेडकर जयंती।
विश्व रत्न भारतीय संविधान के जनक पीड़ित शोषित वंचित समाज के मसीहा बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 134वीं जयंती बड़वारा नगर में स्थित अंबेडकर चौक में बड़े ही धूमधाम व गरिमामय माहौल में हर्षोल्लाष के साथ मनाई गई इस अवसर पर सबसे पहले बड़ी संख्या में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी के अनुयाई बाबा साहेब की तस्वीर के पास एकत्रित हुए यहां पर सभी वर्ग समुदाय के लोगों के द्वारा बाबा साहेब की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बाबा साहेब के अनुयायियों ने मोम बत्ती जलाकर केक काटकर गरिमामय माहौल में बाबा साहेब की जयंती मनाई। सभी मौजूद जनों को केक व मीठा खिलाकर मुँह मीठा किया गया। बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने डॉ भीमराव अंबेडकर जी की 134 वीं जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प हार अर्पित करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जब हमारा देश आजाद हुआ था तो संविधान का मसौदा तैयार करने की जिम्मेदारी बाबा साहेब को ही सौंपी गई थी। कंधीलाल अहिरवार ने बाबा साहेब की तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए कहा की बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार होने से लेकर दलित वर्गों के लिए समानता और सामाजिक न्याय के लिए जीवन पर्यंत लड़ाई लड़ते रहे हैं कंधी लाल अहिरवार ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी को दलित वर्ग का मसीहा बताते हुए कहा कि समाज में समानता लाने के लिए उन्हें भारत का प्रथम कानून मंत्री बनाया गया उनके महान व्यक्तित्व के कारण आज देश के सभी जिलों ब्लॉकों में उनकी तस्वीर देखने को मिलती है उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता व दलितों के मसीहा बाबा साहेब को हम शत शत नमन करते हैं।*
ये रहे मौजूद बड़वारा
विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह,कंधी लाल अहिरवार, ओंकार सिंह (खली), चंद्रभान पटेल, नीरज अहिरवार, ऋषभ अहिरवार, संत कुमार सूर्यवंशी, अमित कुमार चौधरी, शैलेंद्र अहिरवार ,नीलेंद्र अहिरवार एवं गणमान्य जन मौजूद रहे।
एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में युवा जोड़ो अभियान बल्देवगढ में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम ने युवाओं में बढ़ाया आत्मविश्वास और जागरूकता
4 days ago
दाबे खोखले खरगापुर नगर परिषद की लापरवाही से प्यासी पड़ी निशुल्क प्याऊ। राहगीरों कि सुध लेने वाला कोई नहीं कागजों भरपूर सप्लाई
4 days ago
नर्मदापुरम में अखण्ड हिंदू वाहिनी ने किया जनसंपर्क , कार्यक्रम दी संगठन की जानकारी
5 days ago
समर कैंप 2026 स्कूल की तैयारी अभियान अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का प्रशिक्षण आयोजित
6 days ago
गोपालगंज बिहार। 33 वां राष्ट्रीय एकयुप्रेशर चिकित्सक सम्मेलन 26 म ई 26 एकयुप्रेशर दिवस डा0 चंद्रमा प्रसाद गुप्त की 105 वीं जयंती पर पुराना सचिवालय सभागार में एकयुप्रेशर काउंसिल, बिहार एकयुप्रेशर योग कालेज एवं स्वास्थ्य जागरूकता मिशन द्बारा होगा।
6 days ago
गोपालगंज बिहार। बिहार फिल्म निगम बिहार सरकार द्बारा सुटिंग अनुमति प्राप्त डाकयूमेंटी फिल्म ” गुरूद्वारा पटना की सुटिंग डा0 श्री प्रकाश बरनवाल प्रबंध निदेशक प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार के मार्गदर्शन में 25.5.26 को होगी। इस डाकयूमेंटी फिल्म में सहयोग करने के इच्छुक, काम करने के इच्छुक पुरुष, महिला कलाकार 24.5.26 को 9934969232 पर दिन के 10 बजे से दिन के 12 बजे तक संपर्क करने की कृपा करेंगे।
6 days ago
गोपालगंज बिहार। बिहार कला एवं संस्कृति बिभाग गोपालगंज जिला प्रशासन द्बारा आम्रपाली कलाकार प्रशिक्षण केंद्र गोपालगंज में बर्ष 6 के उपर बालक बालिकाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
2 weeks ago
सड़क हादसा: विवाह समारोह में शामिल युवक की दर्दनाक मौत
2 weeks ago
नागपुर में आयोजित “जलसंवाद” और “जलक्रांति” सम्मेलन में होंगी शामिल पद्मश्री शमशाद बेगम, जल संरक्षण पर होगा मंथन
2 weeks ago
वाहन इंधन खर्च को कम करने के लिए एक ही दिशा में जाने वाले अधिकारियों के लिए ‘वाहन पूलिंग’ की व्यवस्था की जाएगी