महाराष्ट्र बीजेपी ने आयोग को भेजी स्टार प्रचारकों की नई सूची में सीएम एकनाथ शिंदे और अजित पवार का नाम नहीं।
मुंबई: महाराष्ट्र में बीजेपी ने अपने स्टार चुनाव प्रचारकों की सूची में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री अजित पवार को जगह नहीं दी है। लोकसभा चुनावों की शुरुआती रैली में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पीएम मोदी की जनसभाओं में साथ नजर आए थे। पार्टी की तरफ से आयोग को जो सूची सौंपी गई है। अब सीएम शिंदे और डिप्टी सीएम अजित पवार का नाम नहीं है। स्टार प्रचारकों की सूची में दोनों के नाम को हटाने के पीछे कोई वजह नहीं बताई है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की तरफ से आयोग को भेजी गई सूची में कहा गया है कि यह सूची महाराष्ट्र के चौथे और पांचवें चरण के चुनावों के लिए है। इसमें सूची के साथ लिखे नोट में यह भी कहा गया है, जब तब अगली सूची न मिले। इसे ही वैध माना जाए।महाराष्ट्र में सीएम शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी राज्य में महायुति का हिस्सा है। सीएम शिंदे शुरुआती रैलियों में पीएम के साथ नजर आए थे। ऐसा माना जा रहा है कि बीजेपी ने दोनों नेताओं के नामों को शरद पवार की अगुवाई वाली एनसीपी (एसपी) की आपत्ति के बाद ड्रॉप किया है। एनसीपी एसपी ने बीजेपी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा था कि बीजेपी ने अन्य दलों के नेताओं को अपने स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है। ऐसा करना जन प्रतिनिधत्व अधिनियम की धारा 77 को उल्लंघन है। बीजेपी के स्टार प्रचारकों की सूची में इन दोनों नेताओं का नाम प्रमुखता से शामिल था। बीजेपी ने स्टार प्रचारकों की पहली सूची 28 मार्च को जारी की थी।राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की तरफ से बीजेपी के स्टार प्रचारकों की सूची पर सवाल खड़े किए जाने के बाद 10 अप्रैल को महाराष्ट्र चुनाव आयोग के सीईओ ने कलेक्टर को पत्र लिखकर कहा था कि स्टार प्रचारकों में सिर्फ पार्टी नेताओं में नाम होने चाहिए। इसमें आयोग ने कहा था कि पार्टी नेताओं को ही स्टार प्रचारक के तौर पर स्वीकार किया जाएगा। राज्य में अजित पवार और सीएम एकनाथ शिंदे की पार्टियां बीजेपी की अगुवाई वाली महायुति का हिस्सा हैं। राज्य में महायुति और कांग्रेस की अगुवाई वाली महाविकास आघाडी के बीच मुकाबला है।
मोहनगढ़ पुलिस ने अपहर्ता को दस्तयाब कर परिजनों को किया सुपुर्द
2 days ago
हिंदू सेना का विस्तार: शंकर साहू बने नगर अध्यक्ष, आशा सिंह को मिली संरक्षक की जिम्मेदारी
2 days ago
पलेरा के छोटा बस स्टैंड भीषण सड़क हादसा तीन लोग घायल पुलिस की सहायता एवं लोगों की मदद से समय पर उपचार उपलब्ध कराया
2 days ago
जिले में सड़क दुर्घटना के रोकथाम के प्रभावी उपाय सुनिश्चित करने के संबंध में की गई विस्तृत चर्चा,कलेक्टर, एसपी, एडीएम, एडीशनल एसपी सहित अन्य अधिकारी हुए शामिल
2 days ago
रफ्तार का कहर : नेशनल हाइवे में खड़े ट्रक में जा घुसे दो दोपहिया, 112 की टीम ने तत्परता दिखाकर दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल
2 days ago
रेखा यादव टीकमगढ़ जिले की कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष बनने पर समर्थकों में उत्साह महिला कांग्रेसियों में खुशी की लहर
2 days ago
दल्ली राजहरा मुख्य बाजार में हादसा, मारुति ईको ने बुजुर्ग को घसीटा, हुई मौत।
3 days ago
जेल भरो आंदोलन में उमड़ा हजारों का सैलाब, पुलिस ने 765 प्रदर्शनकारियों को किया गिरफ्तार ,मजदूर-किसानों का जोरदार शक्ति प्रदर्शन, चक्का जाम से थमी दल्ली राजहरा की रफ्तार
3 days ago
राष्ट्रीय स्तर पर बालोद का प्रतिनिधित्व: आईआईएसईआर पुणे में प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटे शिक्षक शकील हुसैन