महाराष्ट्र,राजस्थान, और बंगाल में एनडीए को नुकसान, बीजेपी की टेंशन बढ़ा रहे सर्वे।
मुंबई:महाराष्ट्र के सर्वे के नतीजों ने बीजेपी की चिंता बढ़ा दी है।लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान का पहला चरण 19 अप्रैल को है। इससे ठीक पहले आए कई सर्वे में बीजेपी की अगुआई वाले एनडीए गठबंधन को नुकसान होता दिख रहा है। राजस्थान में बीजेपी को कई सीटों का नुकसान हो सकता है। वहीं, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में भी एनडीए गठबंधन को कम सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।लोकपोल के सर्वे के अनुसार पश्चिम बंगाल में टीएमसी को 26-28, कांग्रेस को 2-4, बीजेपी को 11-13 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है।राजस्थान में लोकपोल के सर्वे में एनडीए गठबंधन को 17-19 सीटें और I.N.D.I.A. गठबंधन को 6-8 सीटें मिलने की बात कही गई है।2019 में यहां सभी 25 सीटें बीजेपी को मिली थी. इस सर्वे के अनुसार महाराष्ट्र में I.N.D.I.A.गठबंधन को 23-26, एनडीए गठबंधन को 21-26 और अन्य के खाते में 0-1 सीट जा सकती है।महाराष्ट्र का हाल।एबीपी सीवोटर सर्वे में I.N.D.I.A. गठबंधन को महाराष्ट्र में 20 सीटें दी गई हैं और गठबंधन का वोट शेयर 42 फीसदी रहने की बात कही गई है. वहीं, एनडीए गठबंधन को 43 फीसदी वोट शेयर के साथ 28 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।न्यूज 18 के सर्वे के अनुसार महाराष्ट्र में I.N.D.I.A. गठबंधन को 41 और एनडीए को 7 सीटें मिल सकती हैं।टाइम्स नाऊ ईटीजी के अनुसार महाराष्ट्र में एनडीए को 34-38 और I.N.D.I.A. गठबंधन को 9-13 सीटें मिल सकती हैं. इंडिया टीवी सीएनएक्स के सर्वे में एनडीए को 53 फीसदी वोट शेयर के साथ 35 सीटें और I.N.D.I.A. गठबंधन को 35 फीसदी वोट शेयर के साथ 13 सीटें दी गई हैं। 2019 के नतीजे।इंडिया टुडे मूड ऑफ द नेशन सर्वे में एनडीए गठबंधन को 40.5 फीसदी वोट शेयर के साथ 22 सीटें और I.N.D.I.A. गठबंधन को 44.5 फीसदी वोट शेयर के साथ 26 सीटें मिलने की बात कही गई है। महाराष्ट्र में 2019 लोकसभा चुनाव में बीजेपी और शिवसेना गठबंधन का हिस्सा थीं।उस समय शिवसेना और एनसीपी दो धड़ों में नहीं बंटी हुई थीं। बीजेपी शिवसेना के एनडीए गठबंधन को 41 सीटें मिली थीं. इनमें से 23 सीटें बीजेपी और 18 सीटें शिवसेना के खाते में गई थीं।एनसीपी को 4 और कांग्रेस को एक सीट मिली थी।
मोहनगढ़ पुलिस ने अपहर्ता को दस्तयाब कर परिजनों को किया सुपुर्द
2 days ago
हिंदू सेना का विस्तार: शंकर साहू बने नगर अध्यक्ष, आशा सिंह को मिली संरक्षक की जिम्मेदारी
2 days ago
पलेरा के छोटा बस स्टैंड भीषण सड़क हादसा तीन लोग घायल पुलिस की सहायता एवं लोगों की मदद से समय पर उपचार उपलब्ध कराया
2 days ago
जिले में सड़क दुर्घटना के रोकथाम के प्रभावी उपाय सुनिश्चित करने के संबंध में की गई विस्तृत चर्चा,कलेक्टर, एसपी, एडीएम, एडीशनल एसपी सहित अन्य अधिकारी हुए शामिल
3 days ago
रफ्तार का कहर : नेशनल हाइवे में खड़े ट्रक में जा घुसे दो दोपहिया, 112 की टीम ने तत्परता दिखाकर दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल
3 days ago
रेखा यादव टीकमगढ़ जिले की कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष बनने पर समर्थकों में उत्साह महिला कांग्रेसियों में खुशी की लहर
3 days ago
दल्ली राजहरा मुख्य बाजार में हादसा, मारुति ईको ने बुजुर्ग को घसीटा, हुई मौत।
3 days ago
जेल भरो आंदोलन में उमड़ा हजारों का सैलाब, पुलिस ने 765 प्रदर्शनकारियों को किया गिरफ्तार ,मजदूर-किसानों का जोरदार शक्ति प्रदर्शन, चक्का जाम से थमी दल्ली राजहरा की रफ्तार
3 days ago
राष्ट्रीय स्तर पर बालोद का प्रतिनिधित्व: आईआईएसईआर पुणे में प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटे शिक्षक शकील हुसैन