Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें

अंबेडकरनगर नियमित टीकाकरण अभियान में प्रदेश में अंबेडकरनगर को बढ़ी उपलब्धि मिली है। जिले में मिला चौथा स्थान

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

अंबेडकरनगर

बच्चों व महिलाओं के नियमित टीकाकरण अभियान में प्रदेश में अंबेडकरनगर को बढ़ी उपलब्धि मिली है। प्रदेश में जिले को चौथा तो वहीं मंडल में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है।कोविड की तरह ही टीकाकरण अभियान की निगरानी यूविन पोर्टल द्वारा की मालूम हो कि प्रत्येक बुधवार व शनिवार को सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर नियमित टीकाकरण अभियान चलता है। इसमें एक तरफ जहां गर्भवती को टीका लगाया जाता है तो वहीं छह वर्ष तक के बच्चों को भी अलग-अलग बीमारियों से बचाने के लिए अलग-अलग प्रकार के टीके लगाए जाते हैं।

टीकाकरण अभियान को बेहतर बनाए जाने के लिए शासन ने यूविन पोर्टल बना रखा है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. मार्कंडेय ने बताया कि 13 मार्च से 10 अप्रैल तक यूविन पोर्टल पर टीकाकरण की जो संया अपलोड हुई है उसके आधार पर अंबेडकरनगर को बड़ी उपलब्धि मिली है। इसमें जिले को प्रदेश में चौथा तो मंडल में दूसरा स्थान मिला है। बताया कि इस अवधि में 13 हजार 999 बच्चों तो 4449 गर्भवती को टीका लगाया गया। अयोध्या मंडल में अंबेडकरनगर से ऊपर सुल्तानपुर है जबकि प्रदेश में सुल्तानपुर, मुरादाबाद, बागपत के बाद अंबेडकरनगर का स्थान है।

उधर सीएमओ डॉ. राजकुमार ने कहा कि यह उपलब्धि टीमवर्क के चलते हासिल हुई है। उन्होंने सभी जिम्मेदारों को बधाई देते हुए कहा कि जिले को प्रथम स्थान पर लाने के लिए और भी मजबूती के साथ अभियान चलाएं।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!