Uncategorizedअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा ख़बरेंमहासमुंद

व्यय प्रेक्षक ने व्यय लेखा टीम की बैठक लेकर निष्पक्ष एवं सजगता पूर्वक कार्य करने दिए निर्देश

व्यय प्रेक्षक ने व्यय लेखा टीम की बैठक लेकर निष्पक्ष एवं सजगता पूर्वक कार्य करने दिए निर्देश
 

महासमुंद 04 अप्रैल 2024/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा क्षेत्र 09 महासमुंद अंतर्गत महासमुंद जिले के चारो विधानसभा सरायपाली, बसना, खल्लारी एवं महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक मनीष कुमार दबास ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में व्यय लेखा टीम की बैठक ली।
व्यय प्रेक्षक श्री दबास ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप व्यय से संबंधित सभी टीम स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण एवं सजगता पूर्वक कार्य करें। उन्होंने निर्वाचन संबंधी सभी गतिविधियों की वीडियोग्राफी-रिकॉर्डिंग आदि करने कहा। ताकि लेखा टीम को गणना करने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत या समस्या उत्पन्न ना हो। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी का रजिस्टर व शेडो रजिस्टर बेमेल न हो। उन्होंने शेडो रजिस्टर को सही तरीके से अद्यतन करने के निर्देश दिए। बैठक में लाइजनिंग अधिकारी श्री अब्दुल वहीद खान, लेखा अधिकारी श्रीमती मधुरिमा बंजारे सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!