कटनी।। लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा शहडोल संसदीय क्षेत्र-12 के लिए केवी मोहन भारतीय पुलिस सेवा पुलिस महानिरीक्षक आंध्र प्रदेश कैडर को पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। शहडोल संसदीय क्षेत्र के लिए नियुक्त पुलिस प्रेक्षक के वी मोहन ने मंगलवार को मंडी परिसर कटनी में बनाये गये स्ट्राँग रूम का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। स्ट्रांग रूम के निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा के इंतजाम, ईव्हीएम परिवहन मार्ग, सामग्री वितरण एवं वापसी स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि स्ट्रांग रूम से मतगणना स्थल तक ईव्हीएम मशीन ले जाने वाले रास्ते की सीसीटीव्ही रिकार्डिंग की जाये।
मतदान उपरांत राजनैतिक दलों द्वारा लगाये जाने वाले टेंट की भी जानकारी ली। पुलिस प्रेक्षक केवी मोहन राव आईपीएस ने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में सुरक्षा टीमों की गतिविधियों को बढ़ाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च कर आम मतदाताओं का सुरक्षा के प्रति विश्वास को बढ़ाये जिससे वह निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। निर्वाचन प्रक्रिया में बाधा बनने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। अंतर्जिला नाकों के माध्यम से प्रभावी निगरानी रखी जाये। शहडोल संसदीय चुनाव क्षेत्र में पुलिस से संबंधित शिकायतें पुलिस प्रेक्षक केवी मोहन राव से की जा सकती हैं। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमत ख्याति मिश्रा और संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
बछरावां में व्यापार मंडल की बैठक नगर समस्याओं की उठी आवाज़
19 hours ago
व्यापार मंडल ने जन समस्याओं को लेकर तेज की सक्रियता
2 days ago
चेयरमैन बिहार बिधान परिषद् अपटु 2026 हिन्दी डाकयूमेंटी फिल्म के निर्माण के लिए प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार को बिहार फिल्म निगम बिहार सरकार से सुटिंग अनुमति एवं बिहार बिधान परिषद् से स्वीकृति मिली। प्रबंध निदेशक डा0 श्री प्रकाश बरनवाल के मार्गदर्शन में 25 एवं 26 अगस्त 2026 को बिहार बिधान परिषद् में सुटिंग होगी।
2 days ago
अपर कलेक्टर ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश पांढुर्णा, 18 अगस्त 2026/ कलेक्टर सभाकक्ष में मंगलवार को अपर कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में नागरिकों की विभिन्न समस्याओं से संबंधित 10 आवेदन प्राप्त हुए। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर सुश्री मेघा शर्मा, सुश्री नेहा सोनी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। अपर कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर ने जनसुनवाई में उपस्थित नागरिकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण कर समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति सहित विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए। एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला भाषी में स्थानांतरण आदेश के बावजूद संबंधित शिक्षिका द्वारा शाला में उपस्थिति दर्ज नहीं कराने का मामला सामने आया। इसी प्रकार ग्राम तिगांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ स्टाफ की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने संबंधी आवेदन भी प्रस्तुत किया गया। राजस्व संबंधी मामलों में प्लाट के स्वत्व, स्वामित्व एवं आधिपत्य से जुड़े राजस्व अभिलेखों में त्रुटि सुधार, लंबित प्रकरण के निराकरण, धारणा अधिकार के तहत स्थायी पट्टा प्रदान करने तथा स्वामित्व निर्धारण प्रमाण-पत्र जारी करने संबंधी आवेदन प्राप्त हुए। खेत के सीमांकन एवं अवैध कब्जे के प्रयास से संबंधित शिकायत भी नागरिक द्वारा प्रस्तुत की गई। इसके अलावा प्रसूति के बाद मातृ योजना का लाभ नहीं मिलने, पुत्र के नाम से राशन उपलब्ध नहीं होने, प्राथमिक शिक्षक को ग्राम की पदस्थ शाला से अन्यत्र स्थानांतरित करने सहित अन्य समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए। नगर के शासकीय हिंदी प्राथमिक विद्यालय में सांदीपनी विद्यालय की कक्षा पहली से पांचवीं तक प्रारंभ करने एवं बच्चों के लिए स्मार्ट क्लास संचालित करने की मांग भी रखी गई। शाला भवन की छत की मरम्मत कराने संबंधी आवेदन भी जनसुनवाई में प्राप्त हुआ। अपर कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए आवेदकों की समस्याओं का नियमानुसार एवं समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।
2 days ago
महेश दोहरे ने कलेक्टर विवेक श्रोतिय पर भरोसा जताते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि प्रशासन पूरे मामले को निष्पक्षता से दिखेगा । उनकी मांग है कि वायरल वीडियो के साथ मूल वीडियो की भी जांच कराई जाए और दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद
3 days ago
वायरल वीडियो से बल्देवगढ़ में हलचल परियोजना अधिकारी महेश दोहरे बोलें वीडियो एडिट है। दोहरे ने कलेक्टर पर भरोसा जताते हुए कहा दोनों पक्षों की निष्पक्षता से जांच मे वास्तविकता तस्वीर साफ होगी
3 days ago
देश के एकमात्र मजदूर संचालित शहीद अस्पताल में अत्याधुनिक सिटी स्कैन का उद्घाटन, अब 24 घंटे मिलेगी सुविधा
3 days ago
ईद मिलादुन्नबी के शुभ मौके पर बालोद जिले में ‘ड्राई डे’ की मांग, रज़ा यूनिटी फ़ाउंडेशन ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
3 days ago
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष कुल्हाड़ी से किया हमला कर एक व्यक्ति की हत्या
4 days ago
80वां स्वतंत्रता दिवस : रेलवे इंस्टीट्यूट दल्ली राजहरा में गूंजे देशभक्ति के सुर, विजेता बने दीपक सोना