उत्तर प्रदेशकुशीनगरताज़ा ख़बरें

कुशीनगर / सुकरौली , अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के एक युवक की दौड़ लगाते समय मौत

कुशीनगर / सुकरौली , अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम खोठ्ठा के बड़हरिया टोला निवासी एक युवक की दौड़ लगाते समय हार्ड अटैक से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार श्यामू पुत्र स्वः रामसजन उम्र लगभग 24 वर्ष निवासी खोट्ठा के बड़हरिया टोला थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर सोमवार की सुबह 4 बजे घर से सुभाष इटर कालेज बेद्वपार के खेल मैदान में दौड़ लगाने के लिए गया था। जहां दौड़ लगाते समय अचानक श्यामू को हार्ड अटैक आ गया और वहीं जमीन पर अचेत अवस्था में गिर पड़ा वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना श्यामू के परिजनों की दी। सूचना पर उसकी मां इन्द्रवती देवी लोगों के साथ मौके पर पहुंचकर आनन-फानन में उसके इलाज के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली ले गई। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। श्यामू की मां इन्द्रवती देवी के अनुसार मृतक बीते छः मार्च को लखनऊ से एस एस सी जी डी का परीक्षा देकर गांव लौटा था। और उसी दिन से नौकरी के प्रयास में दौड़ लगा रहा था। ग्रामीण के अनुसार मृतक श्यामू नौकरी के प्रयास में वर्ष 2016 मे भी दौड़ लगा रहा था। बीच में निराश हो कर दौड़ लगाना छोड़ दिया था।
मृतक श्यामू की पत्नी आरती देवी अपने मायके गई थी घटना की सूचना मिलते ही अपने 4 साल के बेटे आदित्य को लेकर घर पहुंची जहां परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। उसके बाद परिजनों ने मृतक के शव का दाह संस्कार तिन्हवा मझना नाला पर सम्पन्न कराया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!