☀️तस्करी का नया तरीका☀️ पुष्पा फिल्म की तर्ज में कर रहा था शराब की तस्करी, दूध वाला बेच रहा था शराब, दूध के कंटेनर में छिपा रखी थी शराब, रंगनाथ पुलिस ने आरोपी को दबोचा, पुलिस को चकमा देने अपनाया था नया तरीका
कटनी। अवैध शराब की विक्रय में लिप्त आरोपी पुलिस को चकमा देने के लिए नया तरीका खोजते ही रहते हैं। साउथ की सुपरहिट फिल्म पुष्पा में जिस तरह दूध के कंटेनरों से लाल चंदन की तस्करी की जाती थी। ठीक उसी तरह एक दूध वाले ने अपने कंटेनर को शराब तस्करी के लिए इस्तेमाल किया। लेकिन पुलिस उससे भी चालाक निकली और पुलिस ने उसे तस्करी करते हुए रंगे हाथों दबोच लिया।
कार्यवाही के संबंध में जानकारी देते हुए रंगनाथ नगर थाना प्रभारी नवीन नामदेव ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत रंजन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डा.संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना रंगनाथ पुलिस द्वारा लगातार क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज रेड कार्यवाही के दौरान आइसीआइसीआई बैंक के पास दूध का व्यवसाय करने वाले अमीरगंज निवासी विमल यादव को घेराबंटी करके पकड़ा गया। आरोपी ने अपने दूध के कंटेनर में अवैध रूप से 50 देसी मदिरा मसाला की बोतले छिपा रखी थी। जिसे वह बेचने की फिराक में था। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए उसके कब्जे से मोटरसाइकिल, दूध का कंटेनर जिसमें शराब रखा हुआ था एवं अवैध शराब को जप्त कर विधिवत कार्रवाई की है।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रंगनाथ नगर उप निरीक्षक नवीन नामदेव, उपनिरीक्षक दिनेश तिवारी, सउनि बहादुर सिंह, प्रधान आरक्षक अजय तिवारी, प्र आर गोविंद, आरक्षक नवीन शुक्ला एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
राष्ट्रीय रथ यात्रा सेवा शिविर हेतु रितिक चौधरी का चयन जिले में खुशी की लहर
3 days ago
भूमि सीमांकन के ऐवज बीस हजार रिश्वत लेने का आरोप आदिवासी महिलाओं ने एसडीएम भारती मिश्रा से की पटवारी पर सख्त कार्रवाई की मांग
5 days ago
गोपालगंज बिहार। प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा बिहार फिल्म निगम से सुटिंग अनुमति प्राप्त गुरुद्बारा पटना साहिब डाकयूमेंटी फिल्म निर्मित किया गया है जिसके निर्माता पुष्पा रानी बरनवाल है , इस डाकयूमेंटी फिल्म को prabhu entertainment you tube chanel पर देखा जा सकता है।
6 days ago
गोपालगंज बिहार। राष्ट्रीय एकता दल नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार का बिशिष्ट सदस्य बनकर राष्ट्रीय एकता दल के जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी बनने के लिए डा0 श्री प्रकाश बरनवाल से 9934969232 पर 5.6.26 तक दिन 10 बजे से दिन 12 बजे तक संपर्क करें।
6 days ago
गोपालगंज बिहार। राष्ट्रीय एकता दल का बिशिष्ट सदस्य बन जिला, प्रदेश, केंद्रीय राष्ट्रीय एकता दल का पदाधिकारी बनने के लिए संपर्क करें- डा0 श्री प्रकाश बरनवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय एकता दल नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार 9934969232
1 week ago
वनवासी नहीं हम देश के मूलनिवासी वनवासी शब्द कहने पर गृहमंत्री अमित शाह के पुतले को दहन से पुलिस द्वारा रोका विरोध प्रदर्शन किया।
1 week ago
गोपालगंज बिहार। 33 राष्ट्रीय एकयुप्रेशर चिकित्सक सम्मेलन एवं एकयुप्रेशर जनक डा0 चंद्रमा प्रसाद गुप्त की 105 वीं जयंती पर गोपालगंज जिले की डा0 सुधा तिवारी को माला राष्ट्रीय राधिका रानी एकयुप्रेशर पुरस्कार 2026
1 week ago
टीकमगढ़ बल्देवगढ के अंतर्गत दुकान हटा,मां गहौली शराब दुकान पर आरोप क्षेत्रों में अवैध सप्लाई बेधड़क आबकारी विभाग सवालों के घेरे में।
2 weeks ago
पथराटोला रजही डैम में डूबा युवक ,6 घंटे बाद मिला शव
2 weeks ago
एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में युवा जोड़ो अभियान बल्देवगढ में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम ने युवाओं में बढ़ाया आत्मविश्वास और जागरूकता