ताज़ा ख़बरेंबलिया

होली मिलन समारोह में जमकर उड़े गुलाल

बलिया।डॉ ब्रह्म प्रकाश सिंह मेमोरियल सोसायटी एवं डॉ अरविंद म्यूजिकल सेंटर के संयुक्त तत्वाधान में फगुआ मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलाकारों ने विभिन्न लोक संगीत एवं फगुआ की प्रस्तुति दी। सोसाईटी के अध्यक्ष एवं इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ प्रेम प्रकाश सिंह ने कहा कि यह फगुआ मिलन कार्यक्रम अपने लोक संस्कृति एवं परंपराओं को सहेजने के लिए आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के संरक्षक एवं भारत सरकार के अधिकारी श्री निर्भय नारायण सिंह ने अपने संदेश में बलिया की गणमान्य जनता को फगुआ की शुभकामनाएं दी एवं सोसाइटी को यह कार्यक्रम आयोजित करने के लिए साधुवाद दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक श्री विशाल जी ने बताया कि यह लोक पर्व हमारे सामाजिक मूल्यों का प्रतीक है। कार्यक्रम संयोजक श्री नवीन उपाध्याय ने लोक संगीत की प्रस्तुति देने वाले कलाकारों, अतिथियों एवं उपस्थित गणमान्य लोगों को धन्यवाद दिया एवं विश्वास प्रकट किया कि यह कार्यक्रम सामाजिक समरसता स्थापित करने में सहायक होगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!