अन्य खबरेउमरियाताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

संवाददाता दशरथ प्रसाद गौतम

खबर उमरिया जिला

💥 *करकेली रेल ट्रैक पर सुबह 4 बजे मिला जख्मी हालत में युवक*

करकेली रेलवे स्टेशन के करींब रक्तरंजित अवस्था मे रेल ट्रैक के बगल से जख्मी हालत में करींब 50 वर्षीय अज्ञात युवक मिला है।इनके पैर में गम्भीर चोट के निशान है साथ ही शरीर भी क़ई जगह से चोटिल है।जिन हालातों में युवक मिला है,उससे साफ है कि घायल रेल हादसे का शिकार हुआ है।घटना की जानकारी पर रेल प्रबन्धन ने ज़रूरी औपचारिकताएं पूरी कर घायल को तुरंत 108 एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है।सूत्रों की माने तो ये रेल हादसा करींब 4 बजे सुबह का बताया जा रहा है,कयास लगाया जा रहा है कि इस समय नवतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस करकेली से गुजरी है,इसी ट्रेन से युवक किन्ही कारणों से गिरा है,और हादसे का शिकार हुआ है।फिलहाल घायल को सुबह करीब 5.30 बजे जिला अस्पताल लाया गया है,जहाँ शासकीय चिकित्सकों की मदद से इलाज शुरू हो गया है।बोलचाल में अज्ञात युवक किसी दूसरे प्रदेश का जान पड़ता है।

*News umaria✒️*

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!