

कुरुक्षेत्र : श्री नमर्देश्वर महादेव आश्रम के प्रांगण में आश्रम और मंदिर के संचालक पंडित महेश शर्मा के नेतृत्व में थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों और गर्भवती महिलाओं के निमित्त 493 वें स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। यह शिविर पंडित महेश शर्मा के नेतृत्व में हुआ जिसके संयोजक राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता डायमंड रक्तदाता एवं पर्यावरण प्रहरी डॉ. अशोक कुमार वर्मा थे। शिविर में रोटी बैंक के कोषाध्यक्ष एवं अंकेक्षक नरेश सैनी मुख्यातिथि के रूप में पधारे हुए थे। मुख्यातिथि नरेश सैनी ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर प्रोत्साहित करते हुए कहा कि थैलीसीमिया से पीड़ित बच्चों को समय समय पर रक्त की आवश्यकता होती है जो ऐसे शिविरों से प्राप्त होता है। उन्होंने रक्तदान को सबसे मूल्यवान दान कहा।

स्टार रक्तदाता प्रशांत शर्मा ने शिविर के संचालन में सहयोग किया। श्री नमर्देश्वर महादेव आश्रम और मंदिर के संचालक पंडित महेश शर्मा ने स्वयं भी सबसे प्रथम रक्तदान कर शिविर का शुभारम्भ किया। शिविर संयोजक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि आज के शिविर की सबसे बड़ी बात यह रही कि शिविर में पिता पुत्र जिसमे संजीव कुमार मित्तल एवं देव मित्तल और कँवर भान एवं अभिषेक ने एक साथ रक्तदान किया। दूसरी और संतोष ढुल ने अपने पति कृष्ण सिंह संग 31 वीं बार रक्तदान किया। शिविर में लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल के रक्तकोष प्रभारी डॉ. रमा ने अपने दल सहित रक्त का संग्रहण किया। शिविर में महेश शर्मा, विशाल, संजीव कुमार मित्तल पिता और देव मित्तल पुत्र, राज कुमार, संतोष देवी ढुल पत्नी एवं कृष्ण सिंह ढुल पति, अमित कुमार, परवीन कुमार, अभिषेक, बलविंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह, विजय खेड़ा, गुलाब सिंह, पिता कँवर भान एवं पुत्र अभिषेक, राकेश पाहुजा, प्रदीप कुमार, कृष्ण सिंह, प्रेम चंद आदि ने रक्तदान किया। इस अवसर पर करनैल सिंह, सुमित सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
————

