आजमगढ़ : जिले की एंटी करप्शन यूनिट ने 5000 रुपए की रिश्वत लेते हुए ठेकमा ब्लॉक के ग्राम पंचायत अधिकारी को रंगे हाथ शुक्रवार की शाम को पकड़ लिया है। इस मामले की शिकायत संदीप कुमार राय ने एंटी करप्शन की टीम से की थी। एंटी करप्शन को दिए गए शिकायती पत्र में गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले पीड़ित संदीप कुमार राय ने आरोप लगाया था कि ऑनलाइन मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था। पीड़ित को ऑनलाइन मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के लिए 5000 रुपए की रिश्वत ग्राम पंचायत अधिकारी बृजेश कुमार यादव द्वारा मांगी जा रही थी। पीड़ित की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार करने का प्लान बनाया। इसी के तहत आरोपी की गिरफ्तारी की गई। इस मामले में आजमगढ़ एंटी करप्शन टीम के प्रभारी सुखबीर सिंह भदौरिया ने पीड़ित को केमिकल लगे नोट दिए थे। इसके बाद पीड़ित ने नोट ग्राम पंचायत अधिकारी बृजेश कुमार यादव को दिए। इसके बाद टीम ने आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। एंटी करप्शन यूनिट का कहना कि आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। जिले में एंटी करप्शन टीम द्वारा गिरफ्तारी का है कोई पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी राजस्व विभाग के साथ-साथ पुलिसकर्मी और होमगार्ड को भी रिश्वत लेते गिरफ्तार किया जा चुका है।
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने संयुक्त जिला कार्यालय परिसर एवं उसके 500 मीटर के दायरे में धारा 163 के तहत पारित किया आदेश
2 days ago
गोपालगंज बिहार। श्री मिथिलेश तिवारी शिक्षा मंत्री बिहार सरकार को आज प्रबुद्ध समाज नेचुआ जलालपुर द्बारा “बिहार रत्न” से अंलकृत किया गया।
2 days ago
गोपालगंज बिहार। शिक्षा मंत्री बिहार सरकार श्री मिथिलेश तिवारी को प्रबुद्ध समाज नेचुआ जलालपुर गोपालगंज द्धारा 13.6.2026 को गोपालगंज परिसदन सभागार में ” बिहार रत्न ” 2026 से अंलकृत किया।
2 days ago
गोपालगंज बिहार। शिक्षा मंत्री बिहार सरकार श्री मिथिलेश तिवारी को प्रबुद्ध समाज नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा ” बिहार रत्न ” 2026 से अंलकृत किया गया
2 days ago
केकड़ी रोडवेज डिपो का शिलान्यास कल 18 जून को विधायक शत्रुघ्न गौतम करेंगे भूमि पूजन
2 days ago
सुप्रीम कोर्ट ही कांग्रेस की आखिरी उम्मीद, 5 सवालों में उलझा मीनाक्षी नटराजन केस
2 days ago
केकड़ी में श्री चारभुजानाथ मंदिर के पास सेंट्रल पार्क की विधायक महोदय के प्रयास से मिली स्वीकृति
3 days ago
गोपालगंज बिहार। एकयुप्रेशर काउंसिल नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा 10 अगस्त 26 को अंतर्राष्ट्रीय मिलन एवं सम्मान समारोह में एकयुप्रेशर काउंसिल के 25 राष्ट्रीय पदाधिकारी मनोनीत किये जाएगे एवं 28 सितंबर 26 को दिल्ली कार्यक्रम में शपथ ग्रहण होगा।
4 days ago
अनुसंधान में तकनीक का समावेश एसपी मनोहर सिंह मंडलोई ने जिले के 78 विवेचना अधिकारियों को वितरित किए गये टेबलेट
4 days ago
स्थानीय नगरपालिका कार्यालय के समक्ष एक विशाल धरना प्रदर्शन बिजली दरों में बढ़ोतरी और पानी की किल्लत के खिलाफ कल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का बड़ा धरना प्रदर्शन नगरपालिका के सामने सुबह 10:30 बजे से जुटेंगे कांग्रेस जन, राज्यपाल के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन