Uncategorizedताज़ा ख़बरें

काव्य पाठ सुन भावविभोर हुए श्रोता जमकर गुंजी तालियां

काव्य पाठ सुन भावविभोर हुए श्रोता जमकर गुंजी तालियां।

जौनपुर। जनपद जौनपुर में शाही किले पर चल रहे तीन दिवसीय जौनपुर महोत्सव में अनेक कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का अनोखा अन्दाज प्रस्तुत किया इसी कड़ी में कविता का पाठ करने के लिए जब संजय सिंह सागर मंच पर चढ़े तो प्रांगण की छटा देखते बनती थी पूरे महोत्सव में यह प्रस्तुति सबसे अलग नजर आयी। डॉ संजय सिंह सागर मुल रूप से जौनपुर जनपद के सिकरारा थाना के ककोहीया रीठी गांव के निवासी हैं और शहर के परमानकपुर मैहर मन्दिर उमरपुर में वर्तमान में निवास करते हैं। डॉ सिंह मुक्तिगंज ब्लाक में उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक है।

 

उनके द्वारा,तुमको पाया तो ये खयाल आया, जैसे बिछड़ा हुआ कोई आज आया। काव्य पाठ सबको वियोग श्रृंगार भाव का दर्शन कराते हुए भावविभोर कर रहा था। डॉ सिंह अनेक स्थानों पर काव्य पाठ करते हुए देखे,गए हैं। उनके इसी कविता पर प्रभावित होकर स्थानीय विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने सम्मानित किया

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!