चोरी की कमाई से बनवा लिया था बंगला, पुलिस ने 12 लाख के गहनों के साथ पकड़ा।
मुंबई/महाराष्ट्र:ठाणे के कल्याण में कोलसेवाड़ी पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोरों के नाम राजेश राजभर और राहुल घाडगे हैं। राजेश राजभर के खिलाफ बदलापुर, अंबरनाथ, कल्याण, डोंबिवली, टिटवाला, वसई, विरार, मुंबई, पुणे के विठ्ठलवाड़ी पुलिस थाने में चोरी के 27 मामले दर्ज हैं। जांच में पता चला कि राजेश पहले घरों में घुसकर रेकी किया करता था फिर वह मात्र डेढ़ से दो मिनट में घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाता था। चुराए हुए आभूषणों को वह अपने परिवार की मदद से बाजार में बेच दिया करता था।राजेश उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले का रहने वाला है। शातिर चोर अपनी चोरी की कमाई से शानदार बंग्ला बनाकर अपने परिवार के साथ रहा करता था। बाकायदा उसके घर के बाहर CCTV कैमरे भी लगे थे। जिससे बाहर से घर में आने वालों पर वह कड़ी नजर रखा करता था। CCTV से राजेश को इस बात का पता चल जाता था कि घर में पुलिस आ रही है तो वह दूसरे रास्ते से पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था। कोलसेवाड़ी पुलिस ने इस मामले में उसके पिता, भाई और भाभी को भी आरोपी घोषित किया है। चोरी के आरोप में गिरफ्तार दूसरा आरोपी राहुल घाडगे के खिलाफ भी कोलसेवाडी पुलिस थाने में चोरी के पांच मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों के पास से 12 लाख से अधिक कीमत के सोने के आभूषण बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट ने दो दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
हिंदू सेना ने गंगानगर कांड 13 वर्षीय बालिका पर दुष्कर्म पर जताया आक्रोश, राष्ट्रपति से की मांग कठोर कानून के सात दोषियों को मिले फांसी की सजा
3 days ago
गोपालगंज बिहार। एकयुप्रेशर दर्द रोग में 100% कारगर – डा0 श्री प्रकाश बरनवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष एकयुप्रेशर काउंसिल नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार www.drshriprakashbaranwwal.com
3 days ago
दुर्दान्त नक्सली हिड़मा का समर्थन करना कांग्रेसियों की नक्सली विचारधारा का परिचायक : भाजपा
4 days ago
जूनियर कन्या छात्रावास जेवर में नहीं मिला एक भी छात्र अधिक्षिका की कार्य-प्रणाली पर उठे सवाल
4 days ago
गोपालगंज बिहार। बिहार फिल्म निगम बिहार सरकार द्बारा सुटिंग अनुमति प्राप्त ” छठ पर्व ” भोजपुरी डाकयूमेंटी फिल्म का सुटिंग 28 एवं 29 जुलाई 26 को गोपालगंज जिले के कुचायकोट प्रखण्ड के नेचुआ जलालपुर सासामुसा में प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर प्रोडक्शन हाउस द्बारा होगी।
6 days ago
बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया जाए प्रोत्साहित, कचरा वाहनों की जीपीएस से की जाएं निगरानी
1 week ago
जेवर स्कूल में मिड डे मील पर सवाल, छात्रो ने कलेक्टर से लगाई कार्रवाई गुहार परिसर में गंदगी मध्यान भोजन और अव्यवस्थित के भी आरोप
1 week ago
गोपालगंज बिहार।कुशीनगर, सीवान एवं गोपालगंज जिले के पुरूष महिला लडका लड़की कलाकार जो बिहार फिल्म निगम बिहार सरकार द्बारा सुटिंग अनुमति प्राप्त एवं प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा निर्मित डाकयूमेंटी फिल्मस में काम करने के इच्छुक 15.7.26 तक9304836338 पर संपर्क कर ओडीशन कोड प्राप्त कर19. 7.26 को आयोजित कलाकार चयन कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा का प्रर्दशन कर चयनित हो।
2 weeks ago
शासन के निर्देशानुसार विभागों में पदोन्नति प्रक्रिया शुरू करने के लिए सभी विभाग आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश
2 weeks ago
पलेरा में प्रशासन का बड़ा एक्शन गोचर भूमि पर चला बुलडोजर,भारी पुलिस बल के साथ हटाया गया अवैध अतिक्रमण