Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

नगरी ब्लाक निवेशक राशि के लिए भटक रहे है जमा पैसा वापस दिलाने सीएम साय से लगाई गोहार

नगरी ब्लाक निवेशक राशि के लिए भटक रहे है जमा पैसा वापस दिलाने सीएम साय से लगाई गोहार

अशोक संचेती/ नगरी ब्लाक मे विभिन्न कंपनीयो 41218 निवेशको ने 86•60•51•942 छीयासी करोड़ साठ लाख इनकावन हजार नव सो बयालीस रूपये। अपने खून पसीने की कमाई को अनेको सपना सजाकर अगले भविष्य के लिए जमा किए थे किसी ने अपने बेटा बेटीयो की शादी के लिए किसी ने अपने बच्चो को उच्च शिक्षा पढाने के लिए किसी ने अपना अच्छा सा मकान बनाने के लिए किसी ने अपने माता पिता के बुढ़ापे मे सहारा के लिए पैसा जमा किए थे समय अवधि पूर्ण हो जाने के बाद भी किसी निवेशको का पैसा वापस नही मिला है सन 2015 मे निवेशको द्वारा कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया गया जिसमे शासन प्रसाशन द्वारा सभी कंपनी के खिलाफ अपराध पंजीबध कर आगे कारवाही के लिए धमतरी न्यायालय मे पेश किया गया एंव सभी कंपनी की संपति कुर्क कर लिया गया है कानून प्रक्रिया कार्यवाही मे धीमी गति है 8-10 वर्षो मे भी कंपनी का कार्यवाही नही हो पाया अतः मा• विष्णु देव साय से आग्रह है की चिट फंड संशोधन विधेयक एक्ट 2019 कानून को लागू कराते हुए कानून प्रकिया को तेजी लाते हुए सभी कंपनी की कार्यवाही को जल्द से जल्द कराते हुए सभी कंपनियो के निवेशको का जमा राशि कम से कम मूल धन को जल्द से जल्द वापस दिलाने कि कृपा करेंगे। हम सब निवेशक आपका जिंदगी भर आभारी रहेंगे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!