
भव्य व ऐतिहासिक होगा केकड़ी में रामद्वारे का लोकार्पण समारोह, 2 जुलाई 2026 गुरुवार को होगा। 👉 केकड़ी के इतिहास मे स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो जाएगी 2 जुलाई 2026 की तारीख।
आईए हम पहले जान लेते है केकड़ी रामद्वारे के अतीत के बारे मे :-
👉 यह रामद्वारा महज धार्मिक व आस्था का केंद्र यूंही नहीं है यह स्थान महाप्रभु स्वामी रामचरण जी महाराज के तपोबल से वंदनीय व पूज्यनीय होना है।
👉 महाप्रभु स्वामी रामचरण जी महाराज आज से 255 वर्ष पूर्व संवत 1828 मे अपने शिष्य श्री रामजन्न जी महाराज व श्री मुरलीराम जी महाराज के साथ विचरण करते हुए केकड़ी मे पधारे।
👉 आप पुरानी केकड़ी में खारा कुआं के पास निर्जन व श्मशान स्थल पर आकर रूके जो कभी राजपूतों का श्मशान हुआ करता था आपने श्मशान के चबूतरे पर आसन लगाकर राम राम की अनवरत साधना की आपकी साधना व तपोबल के प्रभाव से यह स्थान श्मशान से तपोभूमि मे परिवर्तित होकर वंदनीय व पूज्यनीय हो गया ओर यह स्थान हमारे लिए धार्मिक व आस्था का केंद्र हो गया।
👉 महाप्रभु स्वामी रामचरण जी महाराज के तपोबल के प्रभाव का सबसे बड़ा चमत्कार यहा यह हुआ कि खारा कुआं का पानी जो अत्यंत खारा व सड़ा हुआ था पीने योग्य नहीं था जो कि आपके तप के प्रभाव से मीठा व पीने योग्य पानी हो गया साथ ही एकदम स्वच्छ हो गया और मान्यता है कि खारा कुएं के पानी से चर्मरोग वालो के लिए लाभदायक था
👉 रामस्नेही संप्रदाय की परम्परा की अनुसार केकड़ी रामद्वारा बृह्मलीन आठवें आचार्य श्री दिलशुद राम जी महाराज के खालसा से आता है।
👉 केकड़ी रामद्वारे मे बृह्मलीन रामस्नेही संत श्री नवनीत रामजी,संत श्री भजनाराम जी,संत श्री रंगराम जी व संत श्री बक्षीराम जी ने इसी रामद्वारा से अनवरत राम राम के नाम की महिमा व महाप्रभु स्वामी रामचरण जी महाराज की अणभै वाणी का प्रसार कर केकड़ी में रामस्नेही संप्रदाय का विस्तार किया।
👉 समय समय पर कई रामस्नेही संतो व आचार्यों का केकड़ी में पदार्पण रहा है।
👉 आज हम सबका सौभाग्य है कि वर्षों बाद रामद्वारा का कायाकल्प हो गया है रामद्वारे का कायाकल्प करने का संकल्प वर्तमान पीठाधीश्वर अनंत विभूषित जगद्गुरु स्वामी जी श्री रामदयाल जी महाराज ने लिया व उनके मन के भाव थे कि जहां जहां महाप्रभु स्वामी रामचरण जी महाराज ने साधना की है वहा वहां रामद्वारे का निर्माण हो अथवा पुननिर्माण हो,आपका दृढ़ संकल्प ही था कि पिछले वर्ष आपने केकड़ी प्रवास के दौरान रामस्नेही वाटिका मे धर्मसभा में घोषणा की थी कि अगले एक साल के भीतर केकड़ी मे भव्य रामद्वारे का निर्माण कर दिया जाएगा परिणामस्वरूप आज आचार्य श्री का ढृढ संकल्प पूरा हुआ ओर मात्र दस माह में रामद्वारा तैयार होकर 2 जुलाई, गुरुवार को भव्य व ऐतिहासिक लोकार्पण भी होने जा रहा है यह महाप्रभु स्वामी रामचरण जी महाराज का तप व आचार्य श्री के
आशीर्वाद का ही पुण्य प्रताप ही है।
👉 उल्लेखनीय है कि रामस्नेही संप्रदाय के वर्तमान पीठाधीश्वर श्री रामदयाल जी महाराज पहले ऐसे आचार्य रहे हैं जिनका चातुर्मास 1998-99 मे धार्मिक नगरी केकड़ी में हुआ था जो कि भव्य व ऐतिहासिक रहा था।

