Uncategorizedअजमेरअन्य खबरेजयपुरराजस्थान

मुख्यमंत्री 11 जुलाई को देवली से नसीराबाद फोरलेन का करेगें शिलान्यास।

मुख्यमंत्री 11 जुलाई को देवली से नसीराबाद फोरलेन का करेगें शिलान्यास।

मुख्यमंत्री 11 जुलाई को देवली से नसीराबाद फोरलेन का करेगें शिलान्यास।

केकड़ी
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 11 जुलाई को केकड़ी आयेंगे और देवली से नसीराबाद फोरलेन परियोजना का शिलान्यास करेंगे।

यह फोरलेन परियोजना जो कि लगभग 1258 करोड़ रुपये की लागत से देवली से नसीराबाद वाया केकड़ी प्रस्तावित है। जिसमें प्रथम चरण में देवली से केकड़ी तक फोरलेन सड़क निर्माण का कार्य है, जिस पर लगभग 445 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। और द्वितीय चरण में केकड़ी से नसीराबाद तक करीब 575 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण का कार्य होगा।

फोरलेन निर्माण कार्य के साथ ही केकड़ी शहर को यातायात जाम से राहत दिलाने के लिए बाईपास का निर्माण भी इस फोरलेन परियोजना का महत्वपूर्ण हिस्सा है जिसमें लगभग 130 करोड़ रुपये की लागत से यूटिलिटी शिफ्टिंग का कार्य किया जाएगा।

इस फोरलेन परियोजना से केकड़ी की तस्वीर बदलेगी और इस परियोजना से केकड़ी और आस पास के क्षेत्र के किसानों, व्यापारियों और आम नागरिकों कृषि उपज तेजी से मंडियों तक पहुंचेगी, परिवहन लागत कम होगी।

नरेन्द्र कुमार कासोटियाँ, केकड़ी (अजमेर)

 

 

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!