मोदी का परिवार’ और लालू यादव की टिप्पणी पर प्रशांत किशोर ने निशाना साधा, बोले – राजनीति में परिवारवाद दीमक की तरह है और लालू जी इसी तरह के बयान के लिए जाने जाते हैं
*'मोदी का परिवार' और लालू यादव की टिप्पणी पर प्रशांत किशोर ने निशाना साधा, बोले - राजनीति में परिवारवाद दीमक की तरह है और लालू जी इसी तरह के बयान के लिए जाने जाते हैं* *पटना*: जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने राजनीति में परिवारवाद पर तंज करते हुए कहा कि लालू जी के बयान पर तीखा टिप्पणी करना बेइमानी है। लालू जी अपने इस तरह के बयान के लिए ही जाने जाते हैं, राजनीतिक में जहां तक परिवारवाद की बात है तो ये हर तरीके से गलत है, परिवारवाद दीमक की तरह राजनीति को बर्बाद कर रहा है। अगर नेता के बच्चे ही नेता बनेंगे तो इससे लोकतंत्र ही देश में खत्म हो जाएगी। बाकियों की बात आप छोड़ दीजिये, हम आपको बिहार का एक आंकड़ा देते हैं जो मोदी जी नहीं बोलते हैं। आज बिहार में पिछले 30 बरस से सिर्फ़ 1250 परिवार के लोग ही राजनीति में विधायक और मंत्री बने हैं। बिहार में आज कोई ऐसा विधानसभा क्षेत्र नहीं है जहां राजनीतिक परिवारों का दबदबा न हो। *6 मार्च को मोदी जी को चंपारण में बिहार की जनता को बताना चाहिए कि उनके अध्यक्ष सम्राट चौधरी परिवारवाद की उपज हैं या नहीं?* प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि 6 मार्च को मोदी जी चंपारण आ रहे हैं इसपर उन्हें परिवारवाद पर बोलना चाहिए। देश भर में हमने देखा कि अगर आपके पिता जी विधायक-मंत्री नहीं हैं, तो आपके लिए चुनावी राजनीति में आना बहुत कठिन है। जिसमें बीते 30 वर्षों में पता चला कि 1250 परिवार के लोग ही विधायक-सांसद बने हैं। परिवारवाद को लेकर हमें लगता है कि एक लालू जी का परिवार है, एक राम विलास पासवान जी का परिवार है, ऐसी बात नहीं है। हर प्रखंड में दो-चार परिवार ऐसे हैं जिनता राजनीति पर कब्जा है। दल कोई रहे, नेता कोई रहे, जनता सोचती है कि कांग्रेस को उखाड़ दिए लालू जी को ले आए, लालू जी को उखाड़ दिए नीतीश जी को ले आए, नीतीश जी को उखाड़ दिए भाजपा को ले आए। अभी उदाहरण बताएंगे जिसमें आप किसी दल को ले आइए नेता वही रहेगा, उसी परिवार का रहेगा। आगे प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार की आबादी है 13.5 करोड़। यहां 3.5 करोड़ परिवार के लोग रहते हैं। लेकिन, विधायक-सांसद 1250 परिवार के लोग ही बनते हैं। आरजेडी और क्षेत्रीय दलों के बारे में सब जानते हैं कि वो परिवारवाद की पार्टी है। लेकिन, भाजपा को लेकर लोगों को लगता है कि ये परिवारवाद की पार्टी नहीं है। भाजपा से जो उप मुख्यमंत्री हैं सम्राट चौधरी ये शकुनी चौधरी के बेटे हैं। जब बिहार में कांग्रेस का दौर था उसमें शकुनी चौधरी विधायक-मंत्री थे, लालू जी के दौर में भी, नीतीश जी के दौर में भी, मांझी जी जब मुख्यमंत्री बने तो उसमें भी विधायक-मंत्री शकुनी चौधरी थे और आज जब भाजपा का दम हुआ है, तो उन्हें भी साधारण परिवार का राजनीतिक कार्यकर्ता, कुशवाहा समाज का नेता नहीं मिला उन्हें भी शकुनी चौधरी का लड़का ही मिला।
गोपालगंज बिहार। प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा बिहार फिल्म निगम से सुटिंग अनुमति प्राप्त गुरुद्बारा पटना साहिब डाकयूमेंटी फिल्म निर्मित किया गया है जिसके निर्माता पुष्पा रानी बरनवाल है , इस डाकयूमेंटी फिल्म को prabhu entertainment you tube chanel पर देखा जा सकता है।
5 days ago
गोपालगंज बिहार। राष्ट्रीय एकता दल नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार का बिशिष्ट सदस्य बनकर राष्ट्रीय एकता दल के जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी बनने के लिए डा0 श्री प्रकाश बरनवाल से 9934969232 पर 5.6.26 तक दिन 10 बजे से दिन 12 बजे तक संपर्क करें।
5 days ago
गोपालगंज बिहार। राष्ट्रीय एकता दल का बिशिष्ट सदस्य बन जिला, प्रदेश, केंद्रीय राष्ट्रीय एकता दल का पदाधिकारी बनने के लिए संपर्क करें- डा0 श्री प्रकाश बरनवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय एकता दल नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार 9934969232
7 days ago
वनवासी नहीं हम देश के मूलनिवासी वनवासी शब्द कहने पर गृहमंत्री अमित शाह के पुतले को दहन से पुलिस द्वारा रोका विरोध प्रदर्शन किया।
1 week ago
गोपालगंज बिहार। 33 राष्ट्रीय एकयुप्रेशर चिकित्सक सम्मेलन एवं एकयुप्रेशर जनक डा0 चंद्रमा प्रसाद गुप्त की 105 वीं जयंती पर गोपालगंज जिले की डा0 सुधा तिवारी को माला राष्ट्रीय राधिका रानी एकयुप्रेशर पुरस्कार 2026
1 week ago
टीकमगढ़ बल्देवगढ के अंतर्गत दुकान हटा,मां गहौली शराब दुकान पर आरोप क्षेत्रों में अवैध सप्लाई बेधड़क आबकारी विभाग सवालों के घेरे में।
1 week ago
पथराटोला रजही डैम में डूबा युवक ,6 घंटे बाद मिला शव
1 week ago
एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में युवा जोड़ो अभियान बल्देवगढ में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम ने युवाओं में बढ़ाया आत्मविश्वास और जागरूकता
2 weeks ago
दाबे खोखले खरगापुर नगर परिषद की लापरवाही से प्यासी पड़ी निशुल्क प्याऊ। राहगीरों कि सुध लेने वाला कोई नहीं कागजों भरपूर सप्लाई
2 weeks ago
नर्मदापुरम में अखण्ड हिंदू वाहिनी ने किया जनसंपर्क , कार्यक्रम दी संगठन की जानकारी