बुलेट ट्रेन जमीन के अंदर 32 मीटर की गहराई में दौड़ेगी।
मुंबई/महाराष्ट्र : मुंबई – गुजरात के बाद अब महाराष्ट्र में भी बुलेट ट्रेन का काम तेज गति से आगे बढ़ रहा है। मुंबई से अहमदाबाद के बीच दौड़ने वाली बुलेट ट्रेन का मुंबई में पहला स्टेशन ज्यादा बड़ा होगा। मुंबई बुलेट ट्रेन स्टेशन को निर्माण के लिए पिछले साल 20 मार्च टेंडर दिया गया था। नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) के अनुसार मुंबई बुलेट ट्रेन स्टेशन 32 मीटर गहरा होगा। इसकी गहराई 10 मंजिल की इमारत जितनी होगी। ताजा अपडेट के अनुसार बुलेट ट्रेन के इस स्टेशन का निर्माण तेज गति से आगे बढ़ रहा है। बीकेजी स्टेशन 4.8 हेक्टेयर भूमि निर्माण करने वाली एजेंसी को सौंप दी गई है। यह स्टेशन 95 फीसदी अंडरग्राउंड होगा। यहीं से बुलेट ट्रेन अहमदाबाद के लिए रवाना होंगी। एनएचएसआरसीएल (नेशनल हाई-स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड) के अनुसार बीकेजी स्टेशन का निर्माण बॉटम-अप विधि से हो रहा है। इसमें खुदाई का काम नीचे के लेवल से शुरू होता है। इसके बाद नींव से कंक्रीट का काम शुरू होता है। स्टेशन की गहराई 32 मीटर होगी।जो कि सामान्य आवासीय भवन की लगभग 10 मंजिल के बराबर होगी। एनएचएसआरसीएल के अनुसार यह स्टेशन अंडरग्राउंड होगा। इसके आसपास ऊंचे आवासीय और कॉमर्शिलय प्लेस हैं। एनएचएसआरसीएल के अनुसार साइट पर 774 मजदूर और पर्यवेक्षक दिन-रात काम कर रहे हैं।एनएचएसआरसीएल मुंबई के बीकेजी स्टेशन में कुल चार लेवल होंगे। इसमें पहला लेवल ग्राउंड लेवल होगा। इसके बाद का हिस्सा तीन पार्ट में बंटा रहेगा। जिन्हें बेसमेंट एक, दो और तीन के तौर पर जाना जाएगा। ग्राउंड लेवल में स्टेशन इंट्रेस, वेंटीलेशन शॉफ्ट, सिक्योरिटी और बैगेज स्क्रीनिंग के साथ सेंट्रल लैंडस्केप और स्काईलाइट की व्यवस्था होगी। दूसरे बेसमेंट में इक्विपमेंट और इसके बाद तीन बेसमेंट में टिकट ऑफिस के साथ कस्टमर केयर और बिजनेस क्लास के लॉन्ज होगा। बेसमेंट तीन में कुल छह टर्मिनल प्लेटफॉर्म होंगे। यहीं पर स्टेशन कंट्रोल रूम भी होगा। बुलेट ट्रेन का संचालन यहीं से होगा। मुंबई इस स्टेशन पर यात्री 32 मीटर की गहराई में रह बुलेट ट्रेन की सवारी करेंगे।
गोपालगंज बिहार। शिक्षा मंत्री बिहार सरकार श्री मिथिलेश तिवारी को प्रबुद्ध समाज नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा ” बिहार रत्न ” 2026 से अंलकृत किया गया
16 hours ago
केकड़ी रोडवेज डिपो का शिलान्यास कल 18 जून को विधायक शत्रुघ्न गौतम करेंगे भूमि पूजन
16 hours ago
केकड़ी में श्री चारभुजानाथ मंदिर के पास सेंट्रल पार्क की विधायक महोदय के प्रयास से मिली स्वीकृति
16 hours ago
सुप्रीम कोर्ट ही कांग्रेस की आखिरी उम्मीद, 5 सवालों में उलझा मीनाक्षी नटराजन केस
1 day ago
गोपालगंज बिहार। एकयुप्रेशर काउंसिल नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा 10 अगस्त 26 को अंतर्राष्ट्रीय मिलन एवं सम्मान समारोह में एकयुप्रेशर काउंसिल के 25 राष्ट्रीय पदाधिकारी मनोनीत किये जाएगे एवं 28 सितंबर 26 को दिल्ली कार्यक्रम में शपथ ग्रहण होगा।
3 days ago
अनुसंधान में तकनीक का समावेश एसपी मनोहर सिंह मंडलोई ने जिले के 78 विवेचना अधिकारियों को वितरित किए गये टेबलेट
3 days ago
स्थानीय नगरपालिका कार्यालय के समक्ष एक विशाल धरना प्रदर्शन बिजली दरों में बढ़ोतरी और पानी की किल्लत के खिलाफ कल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का बड़ा धरना प्रदर्शन नगरपालिका के सामने सुबह 10:30 बजे से जुटेंगे कांग्रेस जन, राज्यपाल के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन
3 days ago
कुआंगोंदी के शाला प्रवेश उत्सव में ‘शत वृक्षम अभियान’ का शुभारंभ, नव प्रवेशियों को मिली ‘वृक्ष मित्र’ की उपाधि !
4 days ago
एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में बल्देवगढ पुलिस का संवेदनशील और त्वरित एक्शन 02 गुम नाबालिग बालिकाएं सुरक्षित दस्तयाब
4 days ago
रेंज टीकमगढ़ में अतिक्रमण वन को ख़ाली कराकर खोदें अतिक्रमण रोधी गड्ढे और वृक्षारोपण कार्य प्रणाली अपनाई जाएगी