Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

अभिषेक सिंह ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया

अभिषेक सिंह ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया

नगरी-

कांकेर लोकसभा चुनाव हेतु सिहावा विधानसभा स्तरीय केंद्रीय कार्यालय का आज उद्घाटन नगरी में हुआ। इस अवसर पर राजनांदगांव के पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया।साथ में वर्तमान सांसद मोहन मांडवी,लोकसभा संयोजक भरत मटियारा, किसान मोर्चा राष्ट्रीय मंत्री श्रीमती पिंकी शिवराज शाह, जिला सह प्रभारी हलधर साहू,जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस, जिला उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा, विधानसभा संयोजक नागेंद्र शुक्ला रहे। कार्यक्रम के दौरान भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर बेलारगांव मंडल अध्यक्ष अकबर कश्यप के नेतृत्व में 51 महिला पुरुष ने भाजपा प्रवेश किया। भरत मटियारा ने चुनाव संचालन हेतु विभिन्न क्षेत्र में प्रभारी की नियुक्ति का घोषणा किए। मुख्य अतिथि राजनांदगांव संसद अभिषेक सिंह ने अपने उद्बोधन में नरेंद्र मोदी सरकार एवं केंद्र की योजनाओं पर प्रकाश डाला एवं समस्त कार्यकर्ताओं को तन मन से काम करने के लिए निवेदन किया। कार्यक्रम का संचालन रवि शंकर दुबे ने किया।

कार्यक्रम में मोहन नाहटा, वामन साहू, विकल गुप्ता, विजय यदु, प्रेमलता नागवंशी, दिनेश्वरी नेताम, महेंद्र नेताम, रामगोपाल साहू, महेश गोटा, राकेश चौबे, हृदय साहू, राजेश गोसाई, अजय यादव, संजय शांडिल्य, आराधना शुक्ला, अजय नाहटा, चंद्रकला साहू, बबीता साहू, सुलोचना साहू, ईश्वरी नेताम, यशोदा साहू, लक्ष्मी ठाकरे, हेमलता साहू, प्रीति यदु, चेलेश्वरि साहू, श्यामन्त बिसेन, बलजीत छाबड़ा ,सुनील निर्मलकर, राजा पवार ,मोरध्वज सेन सहित विधानसभा के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!