अंबेडकर नगर। बिना संसाधन उपलब्ध कराए ऑनलाइन व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाने की अनिवार्यता से नाराज बेसिक शिक्षकों ने शुक्रवार से सभी परिषदीय स्कूलों में काली पट्टी बांधकर विरोध शुरू कर दिया है।कहा है कि यदि मांगें न मानी गईं तो 11 मार्च को कार्य बहिष्कार कर बीएसए कार्यालय का घेराव होगा। शुक्रवार को मांगों को लेकर शिक्षकों ने अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा।
जूनियर व प्राथमिक शिक्षकों के प्रांतीय संगठन के आह्वान पर परिषदीय स्कूलों के शिक्षक ने बिना संसाधनों को उपलब्ध कराए जबरन डिजिटाइजेशन को लेकर विरोध तेज कर दिया है। शुक्रवार एक मार्च से स्कूलों में हाथ पर काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य शुरू किया। पांच मार्च तक इसी तरह शिक्षक विरोध प्रकट करेंगे।
शिक्षकों का कहना है कि विभागीय आईडी से उन्हें नया सिम व इंटरनेट की सुविधा पहले उपलब्ध कराई जाए। सभी शिक्षकों के भविष्य निधि का खाता ऑनलाइन हो। वर्षों से लंबित पदोन्नति अविलंब पूरी की जाए। शिक्षकों को सभी तरह के गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त किया जाए। छात्रों के अनुपात में शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी हो। सभी पात्र शिक्षकों को प्रोन्नति वेतनमान दिया जाए। शिक्षामित्रों व अनुदेशकों के मानदेय में सम्माजनक वृद्धि हो। इसी तरह कई अन्य मांगें भी शामिल की गईं।इस बीच उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष राघवेंद्र शुक्ल के साथ महामी अनिल कुमार वर्मा, अरुण कुमार सिंह, अरविंद कुमार व गोपाल तिवारी आदि ने बीएसए कार्यालय पहुंचकर बीएसए को ज्ञापन सौंपा।
हिंदू सेना ने गंगानगर कांड 13 वर्षीय बालिका पर दुष्कर्म पर जताया आक्रोश, राष्ट्रपति से की मांग कठोर कानून के सात दोषियों को मिले फांसी की सजा
3 days ago
गोपालगंज बिहार। एकयुप्रेशर दर्द रोग में 100% कारगर – डा0 श्री प्रकाश बरनवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष एकयुप्रेशर काउंसिल नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार www.drshriprakashbaranwwal.com
3 days ago
दुर्दान्त नक्सली हिड़मा का समर्थन करना कांग्रेसियों की नक्सली विचारधारा का परिचायक : भाजपा
4 days ago
जूनियर कन्या छात्रावास जेवर में नहीं मिला एक भी छात्र अधिक्षिका की कार्य-प्रणाली पर उठे सवाल
5 days ago
गोपालगंज बिहार। बिहार फिल्म निगम बिहार सरकार द्बारा सुटिंग अनुमति प्राप्त ” छठ पर्व ” भोजपुरी डाकयूमेंटी फिल्म का सुटिंग 28 एवं 29 जुलाई 26 को गोपालगंज जिले के कुचायकोट प्रखण्ड के नेचुआ जलालपुर सासामुसा में प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर प्रोडक्शन हाउस द्बारा होगी।
6 days ago
बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया जाए प्रोत्साहित, कचरा वाहनों की जीपीएस से की जाएं निगरानी
1 week ago
जेवर स्कूल में मिड डे मील पर सवाल, छात्रो ने कलेक्टर से लगाई कार्रवाई गुहार परिसर में गंदगी मध्यान भोजन और अव्यवस्थित के भी आरोप
1 week ago
गोपालगंज बिहार।कुशीनगर, सीवान एवं गोपालगंज जिले के पुरूष महिला लडका लड़की कलाकार जो बिहार फिल्म निगम बिहार सरकार द्बारा सुटिंग अनुमति प्राप्त एवं प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा निर्मित डाकयूमेंटी फिल्मस में काम करने के इच्छुक 15.7.26 तक9304836338 पर संपर्क कर ओडीशन कोड प्राप्त कर19. 7.26 को आयोजित कलाकार चयन कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा का प्रर्दशन कर चयनित हो।
2 weeks ago
शासन के निर्देशानुसार विभागों में पदोन्नति प्रक्रिया शुरू करने के लिए सभी विभाग आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश
2 weeks ago
पलेरा में प्रशासन का बड़ा एक्शन गोचर भूमि पर चला बुलडोजर,भारी पुलिस बल के साथ हटाया गया अवैध अतिक्रमण