महिला से जेवर साफ करने के नाम पर ठगी करने बाले आरोपी गिरफ्तार ―――23 फरवरी को महिला से की थी ठगी,पुलिस को मिली बड़ी सफलता रविन्दर सिह काले खुटार।कस्बे में रहने बाले विजय कुमार की पत्नी से तेईस फरवरी को ठगों ने जेवर साफ करवाने के नाम पर ठगी की थी पुलिस ने अज्ञात ठगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर ठगों की तलाश शुरू कर दी थी।शुक्रवार को खुटार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नगर के बण्डा चौराहे गोला वाईपास रोड जुड़ी सड़क के पास से चार लोगो को गिरफ्तार किया।जिनके पास चार बैग व 7040 रुपये नगद,चार मोबाइल फोन एवं जेवर साफ करने बाले कैमिकल पावडर व उपकरण बरामद हुये।पकड़े गए ठगों को थाने लाया गया जहां पूछताछ में उन्होने अपना नाम प्रमोद शाह पुत्र राम विलास शाह निवासी ग्राम मोहद्दीपुर थाना – हसनपुर जिला समस्तीपुर (बिहार),मनोहर शाह पुत्र स्व गंगा विसून शाह निवासी ग्राम मोहद्दीपुर थाना हसनपुर जिला समस्तीपुर बिहार,नागेश्वर शाह पुत्र लक्ष्मी शाह नि0ग्राम- कर्से पो0 सागमोहन थाना विभूतिपुर जिला -समस्तीपुर बिहार,पंकज शाह पुत्र राम बाबू शाह नि0 ग्राम चैता दक्षिणी दक्षिणी थाना अनागार घाट जिला समस्तीपुर बिहार बताया।पूछताछ में उन्होंने बताया कि हम सब बिहार के रहने वाले है। जेवर की साफ सफाई का काम गांव गांव कस्बे मे जाकर करते है कुछ दिन पहले हम लोग गोला मे किराये पर रह रहे थे।काम धाम अच्छा न होने के कारण काफी परेशान थे । खर्च पानी नही चल पा रहा था इसलिये हम लोगो ने योजना बनायी कि आज अगर कोई महिला व पुरूष ऐसा मिल गया जिसका कोई जेवर साफ करायेगा तो मौका देखकर उसका जेवर साफ करेगे।तेईस फरवरी को कस्बा खुटार मे सरकारी अस्पताल के पास एक महिला के घर और मै प्रमोद शाह और मेरे साथ मनोहर शाह आये तथा मेरे दो साथी पंकज शाह व नागेश्वर शाह दूर से निगरानी कर रहे थे । हम दोनो ने उस महिला व उसके लडके से जेवर साफ करने की बात कही तो लडके के अपना चांदी का कडा साफ कराया और बाहर चला गया था । तभी उसकी माँ ने अपनी सोने की चैन साफ करने को कहा । तो मैने उनसे चैन लेकर एक पोलीथीन के पाउडर मे रखने के लिये कहा उन्होने चैन पोलीथीन मे रख दिया और मैने उनसे पानी लाने के कहा तभी मैने मौका देखकर एक पोलीथीन जिसमे पत्थर की छोटी छोटी गिट्टी भरी थी उन्हे वापस कर दिया और उन्हे बताया कि यह अभी थोडी देर मे साफ हो जायेगा और जब महिला पानी लेने अन्दर गयी तभी हम चारो मौका देखकर वहाँ से फरार हो गये थे ।और हम लोग गोला मे एक जगह पर जेवर साफ करने गये थे तो चलते राहगीर ने अपना जेवर साफ कराया तो हम लोग ने कहा कि हमारे पास पुरानी चैन है आप चाहो तो लेलो तो उसने वह चैन हम लोगो से पन्द्रह हजार रूपये मे खरीदा था हम लोग सभी पैसे आपस मे बांट लिये थे।काफी पैसे खाने पीने व रहने मे खर्च हो गये।पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।चारों आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक,नागेन्द्र तिवारी,कांस्टेबल विनोद कुमार,अजीत कुमार,राहुल देव,मोनू कुमार,नवीन कुमार आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
गोपालगंज बिहार। शिक्षा मंत्री बिहार सरकार श्री मिथिलेश तिवारी को प्रबुद्ध समाज नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा ” बिहार रत्न ” 2026 से अंलकृत किया गया
11 hours ago
केकड़ी रोडवेज डिपो का शिलान्यास कल 18 जून को विधायक शत्रुघ्न गौतम करेंगे भूमि पूजन
11 hours ago
केकड़ी में श्री चारभुजानाथ मंदिर के पास सेंट्रल पार्क की विधायक महोदय के प्रयास से मिली स्वीकृति
11 hours ago
सुप्रीम कोर्ट ही कांग्रेस की आखिरी उम्मीद, 5 सवालों में उलझा मीनाक्षी नटराजन केस
1 day ago
गोपालगंज बिहार। एकयुप्रेशर काउंसिल नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा 10 अगस्त 26 को अंतर्राष्ट्रीय मिलन एवं सम्मान समारोह में एकयुप्रेशर काउंसिल के 25 राष्ट्रीय पदाधिकारी मनोनीत किये जाएगे एवं 28 सितंबर 26 को दिल्ली कार्यक्रम में शपथ ग्रहण होगा।
2 days ago
अनुसंधान में तकनीक का समावेश एसपी मनोहर सिंह मंडलोई ने जिले के 78 विवेचना अधिकारियों को वितरित किए गये टेबलेट
3 days ago
स्थानीय नगरपालिका कार्यालय के समक्ष एक विशाल धरना प्रदर्शन बिजली दरों में बढ़ोतरी और पानी की किल्लत के खिलाफ कल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का बड़ा धरना प्रदर्शन नगरपालिका के सामने सुबह 10:30 बजे से जुटेंगे कांग्रेस जन, राज्यपाल के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन
3 days ago
कुआंगोंदी के शाला प्रवेश उत्सव में ‘शत वृक्षम अभियान’ का शुभारंभ, नव प्रवेशियों को मिली ‘वृक्ष मित्र’ की उपाधि !
3 days ago
एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में बल्देवगढ पुलिस का संवेदनशील और त्वरित एक्शन 02 गुम नाबालिग बालिकाएं सुरक्षित दस्तयाब
4 days ago
रेंज टीकमगढ़ में अतिक्रमण वन को ख़ाली कराकर खोदें अतिक्रमण रोधी गड्ढे और वृक्षारोपण कार्य प्रणाली अपनाई जाएगी