Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

दंगा नियंत्रण मोक एक्सरसाइज का आयोजन

Ssb जिला मुख्यालय में कायर्क्रम का आयोजन किया गया

दंगा नियंत्रण मोक एक्सरसाइज का आयोजन

श्रवस्ती। गुरुवार को रबीन्द्र कुमार राजेश्वरी, कमान्डेंट 62वीं वाहिनी स.सी.ब., भिनगा के नेतृत्व में वाहिनी मुख्यालय भिनगा में दंगा नियंत्रण मोक एक्सरसाइज का आयोजन किया गया | इस दौरान सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार और आनंद कनवर के द्वारा वाहिनी मुख्यालय भिनगा में एस.एस.बी. जवानो को दंगा नियंत्रण मोक एक्सरसाइज का अभ्यास कराया गया | जिसमे पत्थरबाजी से बचाव, लाठी चार्ज, दंगा नियंत्रण पार्टी ( लाठी पार्टी, गैस गन पार्टी, फायरिंग पार्टी एव् फर्स्ट ऐड पार्टी) का निर्माण, भीड़ को तितर-बितर करने से पूर्व चेतावनी, बैनर, गैस गन फायरिंग का तरीका, प्राथमिक उपचार आदि का आभ्यास करके दिखाया गया | इस एक्सरसाइज का मुख्य उद्देश्य भविष्य में होने वाली दंगा ग्रस्त इलाके एवं अचानक होने वाली भीड़ और उग्र आन्दोलन को नियंत्रण किये जाने वाली तैयारियों की जाँच करने हेतु आयोजित किया गया | इस दौरान दीवान सिंह कार्की, सहायक कमान्डेंट के साथ अन्य अधीनस्थ अधिकारी एवं बल कार्मिक उपस्थित रहे |

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!