Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरेंसिद्धार्थनगर 

उ०प्र० पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में 4 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के पास से अभ्यर्थियों के मार्कशीट, भर्ती प्रवेश पत्र, अभ्यर्थियों द्वारा दिये गये ब्लैंक चेक, मोबाइल फोन, लैपटाप हुआ बरामद

सिद्धार्थनगर. एसओजी सर्विलांस सेल, एसटीएफ युनिट गोरखपुर व इटवा पुलिस को मिली बड़ी सफलता। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में 4 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। गिरफ्तार अभियुक्त परीक्षा के 2 घंटो के पहले उपलब्ध करवाते थे पेपर। अभियुक्तों के पास से अभ्यर्थियों के मार्कशीट, भर्ती प्रवेश पत्र, अभ्यर्थियों द्वारा दिये गये ब्लैंक चेक, मोबाइल फोन, लैपटाप इत्यादि बरामद। पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान जिले में पकड़े गए थे साल्वर गैंग। मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक ने टीम किया था गठित। चारों अभियुक्तों को बढनी ढेबरुआ मार्ग के पास से किया गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने दी जानकारी।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!