
फतेहपुर जिले में मां की हत्या के आरोपी के बेटे को पुलिस ने जेल भेजा है। कर्ज चुकाने के लिए चोरी किए जेवरात लाने का दबाव बनाने पर आरोपी ने मां की रस्सी से गला कसकर हत्या की थी। धाता थाना क्षेत्र के अढ़ौली गांव निवासी हिमांशू सिंह पटेल अपनी मां प्रभा देवी की 20 फरवरी को हत्या कर भाग निकला था। पुलिस लाइन में एएसपी विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि धाता थाना, इंटेलीजेंस विंग, सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में डेंडासाई गांव के पास से आरोपी हिमांशू को गिरफ्तार किया है।होम
उत्तर प्रदेश
फतेहपुर
लखनऊ
वाराणसी
गोरखपुर
मेरठ
कानपुर
Indian Navy
New Criminal Laws
IND vs ENG Live Score
Bharat Jodo Nyay Yatra Live
Aamir Khan
S Jaishankar
ऐसी डिग्री का क्या फायदा
Ranji Tropy
PM
Telangana
विज्ञापन
Hindi News › Uttar Pradesh › Fatehpur News › Mothers Killer Son Arrested, Had Lost Four Lakhs On Game App, Had Sold Jewelery To Repay Loan, Sent To Jail
मां का हत्यारा बेटा गिरफ्तार: गेम एप पर हारा था चार लाख, कर्ज चुकाने के लिए बेच डाले थे जेवरात, जेल भेजा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 24 Feb 2024 03:54 PM IST
सार
Increase Font Size
10184 Followers
फतेहपुर
Fatehpur News: पुलिस सूत्रों के अनुसार मां का हत्यारा गांव से भागने के बाद सुबह गलेहरा गांव पहुंचा था। बस पकड़ने के बाद खागा आया। खागा से कानपुर रोडवेज से पहुंचा। कानपुर से ट्रेन पकड़ने के बाद हरियाणा प्रांत के गुरुग्राम पहुंचा।
Mothers killer son arrested, Had lost four lakhs on game app, had sold jewelery to repay loan, sent to jail
पुलिस लाइन में हत्यारोपी हिमांशू – फोटो : अमर उजाला
Reactions
विस्तार
Follow Us
फतेहपुर जिले में मां की हत्या के आरोपी के बेटे को पुलिस ने जेल भेजा है। कर्ज चुकाने के लिए चोरी किए जेवरात लाने का दबाव बनाने पर आरोपी ने मां की रस्सी से गला कसकर हत्या की थी। धाता थाना क्षेत्र के अढ़ौली गांव निवासी हिमांशू सिंह पटेल अपनी मां प्रभा देवी की 20 फरवरी को हत्या कर भाग निकला था। पुलिस लाइन में एएसपी विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि धाता थाना, इंटेलीजेंस विंग, सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में डेंडासाई गांव के पास से आरोपी हिमांशू को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ उसके पिता रोशन सिंह ने पत्नी की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी के बड़े भाई अंकुर सिंह को सेवानिवृत्त फौजी ताऊ लाल सिंह ने गोद ले रखा था, जबकि हिमांशू मां व पिता के साथ रहता था। करीब डेढ़ साल से ऑनलाइन जूपी गेम एप पर हिमांशू जुआ खेलता था। वह चार लाख रुपये कर्ज लेकर हार चुका था। उससे कर्ज वापसी का लोग दबाव बना रहे थे।
उसके घर में करीब 25 दिन पहले निर्माण कार्य चल रहा था। मृतका प्रभा को फोन पर जेठानी संत कुमारी ने कहा था कि मजदूरों की नजर से बचाकर जेवरात रखे। इसका पता हिमांशू को लगा था। उसने कर्ज चुकाने के लिए धीरे-धीरे जेवरात चोरी कर बेच डाले। इसका पता मां प्रभा व पिता रोशन को लगा। दोनों बेटे पर जेवरात लाने का दबाव बनाने लगे। उसकी 20 फरवरी को मां व पिता ने पिटाई भी की।

