Uncategorizedताज़ा ख़बरें

सुने घर पर चोरों ने किया हाथ साफ, 70 हजार के जेवर और 80 हजार नगद पार, पुलिस ने मामला किया दर्ज

घर में ताला लगाकर बेटे बहु से मिलने गए माता पिता वापस लोटे तो घर से सोने चांदी और नगदी पार पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू किया।प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम खपरी स निवासी हंस राम साहू अपनी पत्नी के साथ घर में ताला लगाकर बेटे बहु से मिलने 15 तारीख को रायपुर गया जब 16 तारीख की शाम पति पत्नी वापस घर लौट कर आए तो घर के अंदर बेटे के कमरे का ताला टूटा हुआ था जिसके बाद जब अनहोनी की आशंका के बाद अंदर घुसे तो आलमारी का ताला टूटा हुआ था और आलमारी का पूरा समान बिस्तर में बिखरा पड़ा हुआ था ।जब आलमारी को खंगाले तो आलमारी में रखे नगदी 80 हजार और 70 हजार के जेवर गायब था जिसकी चोरी हो चुकी थी ।वही हंस राम तत्काल इसकी सूचना परिवार के लोगो को दी और फिर घटना की रिपोर्ट पलारी थाना में दर्ज कराया गया ।घर में हुई चोरी में चोर घर से नगदी राशि जेवर के साथ कागजात भी ले गए ।
वही पलारी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दिया गया है।
अक्सर सुने घर को ही निशाना बनाते है चोर आज तक नही पकड़ में आए।
पलारी थाना में हुए चोरी का यह पहला मामला नहीं है इसके पहले भी घरों में ताले टूटे जेवर नगदी चोरी हुई पर आज तक उक्त मामले में पलारी पुलिस के हाथ खाली है नगर में ही कई बड़ी बड़ी चोरी हुई पर चोर तक पुलिस नही पहुंची है भाजपा के कद्दावर नेता योगेश चंद्राकर के घर लाखो की चोरी हुई जो आज तक पकड़ नही आया इसी तरह ,जैन आटो , बीइओ कार्यलय,आई सेक्ट ,रवि चंद्राकर निवास, मधु सरसिहा आदि चोरी का आज तक पता नहीं चला है पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल देते है देखते है इस मामले में पुलिस को सफलता मिलती है या फिर ये भी मामला उन्ही चोरी की तरह फाइल बंद हो जायेगा ।
वही पीड़ित हंस राम साहू ने बताया की उनके पास धान बेचने से मिला पैसा और खरीद कर रखा जेवर घर पर ही छोड़कर बेटे बहु से मिलने रायपुर चले गए थे दूसरे दिन वापस आए तो छत के रास्ते बेटे के कमरे में घुस कर चोर पैसा और जेवर चोरी कर ले गया जो कुल 1लाख 50हजार रुपए का था।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!