आंगनबाड़ी केंद्र पर गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई की रस्म
वन्दे भारत । न्यूज़
मातृ-शिशु मृत्युदर में कमी लाने के उद्देश्य व गर्भवती माताओं को कुपोषण से बचाने के लिए जिला के कानपुर नगर के लाल बंगला, काजी खेड़ा आँगनबाड़ी केंद्र पर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कार्यक्रम आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित किया गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों की देखभाल को लेकर कई जानकारियां भी दी गई। केंद्र की एएनएम मंजुलता श्रीवास्तव ने बताया कि आज गर्भवती महिला सिमरन की गोद भराई की गई है। गोद भराई का मुख्य उद्देश्य गर्भावस्था के दिनों में बेहतर पोषण की जरूरत के बारे में गर्भवती महिलाओं को अवगत कराना है। माता एवं गर्भस्थ शिशु के बेहतर स्वास्थ्य एवं प्रसव के दौरान होने वाली संभावित जटिलताओं में कमी लाने के लिए गर्भवती के साथ परिवार के लोगों को भी अच्छे पोषण पर ध्यान देना चाहिए। बेहतर पोषण एक स्वस्थ बच्चे के जन्म में सहायक होने के साथ गर्भवती महिलाओं में मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी भी लाता है। इस मौके पर गर्भवती महिलाओं को उपहार के रूप में पोषण की पोटली भी दी गई। जिसमें गुड़, चना, हरी पत्तेदार सब्जियां, आयरन की गोली, पोषाहार व फल आदि दिये गये। गर्भवती महिलाओं को चुनरी ओढ़ाकर और टीका लगाकर महिलाओं की गोद भराई की रस्म पूरी की गई। इस दौरान एएनएम मंजू लता श्रीवास्तव, सेविका सीमा देवी, इन्द्रपरि, आशा महिलाएं आदि आंगनबाडी की कार्यकत्री महिलाएं शामिल रहीं।
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, ग्राम रजही में ग्रामीणों ने देशभक्ति का लिया संकल्प
2 days ago
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं 🇮🇳
2 days ago
समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 🇨🇮
2 days ago
मधुबनी : झंझारपुर अनुमंडल के रुद्रपुर थाना में देशभक्ति के माहौल के बीच मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
2 days ago
मधुबनी : झंझारपुर अनुमंडल के रुद्रपुर थाना में देशभक्ति के माहौल के बीच मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
2 days ago
आजादी के 80 वर्षगांठ हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व
2 days ago
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी एवं छत्तीसगढ़ राज्य खदान श्रमिक संघ कार्यालय (मोजेस भवन) में गरिमामय माहौल में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, जिला सचिव कॉमरेड अनिल यादव ने किया ध्वजारोहण
2 days ago
दल्ली राजहरा जामा मस्जिद में लहराया तिरंगा, देश की सलामती के लिए उठीं दुआएं, बड़े ही शान से फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज
3 days ago
जन सेवा सीमित द्वारा लगाए
3 days ago
भारतीय स्टेट बैंक राजहरा और व्यापारी संघ के साझा प्रयास से सुलझी दल्ली राजहरा में चिल्लर की समस्या