उत्तर प्रदेशबाराबंकी

कच्ची दीवार गिरने से हुआ दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर 56 वर्षीय महिला की मौत

कच्ची दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा

मसौली-बाराबंकी।

मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ागांव मे आज रविवार की दोपहर कच्ची दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। दीवार के मलबे में दबकर एक 56 वर्षीय महिला बुरी तरह घायल हो गयी। मदद को दौड़े ग्रामीणों ने मलबे में दबी महिला को निकाल कर सीएचसी पहुँचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची मसौली पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताते चले कि आज रविवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे ग्राम बड़ागांव के मोहल्ला नालीपार निवासी गुल्ले यादव उर्फ़ ब्रजमोहन की 56 वर्षीय पत्नी ज्ञानवती घर के सामने बनी कच्ची दीवार के निकट रखे कंडे उठा रही थी। अचानक दीवार भरभरा कर गिर गयी और ज्ञानवती दीवार के मलबे के नीचे दब गयी। आवाज सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने आनन फानन मे मलबे में दबी ज्ञावाती को निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़ागांव पहुँचाया। जहा चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की पुष्टि होते ही परिवार में कोहराम मच गया। वही सूचना पर पहुंचे मसौली थाने के उपनिरीक्षक राकेश यादव ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रिपोर्ट विपिन कुमार

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!