
टीवी मुक्त भारत में मरीज को लिया गोद, जिलाधिकारी सहित।
जनपद सीतापुर में टीवी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिला अधिकारी की अध्यक्षता में टीवी के मरीजों को गोद लिया गया को लिए जाने का कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुआ। जिला अधिकारी ने पांच रोगियों को गोद लिया जिला क्षय अधिकारी ने पांच आगे फिरदौस अख्तर फाउंडेशन द्वारा दस रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा तीस टीवी मरीजों को गोद लेकर के टीवी मरीजों को पोषण पोटली प्रदान की गई। इन मरीजों के इलाज की समय-समय पर जानकारी लिए जाने के संबंध भी जानकारी उपलब्ध कराई गई इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित छह रोगियों व उनके सहयोगियों को टीवी का पूरा कोर्स करने की सलाह दी गई इस रोग से लड़ने में पोषण की उपयोगिता के विषय में भी जानकारी प्रदान की गई साथ ही मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना आने पे चिकित्सक से तत्काल परामर्श लेने की राय दी गई जिलाधिकारी द्वारा जनपद की स्वयंसेवी संस्थाओं औद्योगिक घरानों एवं आई एम ए को इस जनहित के कार्य में सहयोग करने का आवाहन किया गया नीचे मित्र बनकर टीवी मरीजों को गोद लेने के लिए प्रेरित भी किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया टीवी संबंधी सभी जांच एवं दवाइयां निशुल्क उपलब्ध हैं समय-समय पर मरीज सतर्कता के साथ जांच करवाते रहें पूरा कोर्स करें, उनके शहर में और सुधार के लिए डीबीटी के माध्यम के द्वारा उनके खाते में हजार रुपए प्रति महीने भेजे जा रहे हैं। कार्यक्रम में रेड क्रॉस सोसाइटी से संजीव मेंहरोत्रा सनी बेग वॉइस अध्यक्ष रियाज अहमद कोऑर्डिनेटर हसनैन अंसारी हाजी फिरदौस अख्तर फाउंडेशन से सारिक अंसारी हाजी फिरोज अख्तर अब्दुल्ला मेराज जिला क्षय रोग से आशीष टंडन राहुल टंडन अभिषेक कुमार दीक्षित उपस्थित रहे। कार्यक्रम का जिला कार्यक्रम समन्वयक आशीष कुमार दीक्षित ने किया।

