Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशकृषिटेक्नोलॉजीताज़ा ख़बरें

गोरखपुर उत्तर प्रदेश। गोरखपुर मे युवती की ट्रेन से कटकर मौत. 20अप्रैल को होनी थी शादी। गोरखपुर उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

गोरखपुर में युवती की ट्रेन से कटकर मौत, 20 अप्रैल को होनी थी शादी
गोरखपुर उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
जनपद गोरखपुर के खोराबार ब्लॉक क्षेत्र में शनिवार को एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, वहीं परिजनों में कोहराम मच गया।
शनिवार दोपहर करीब तीन बजे युवती का शव मोतीराम अड्डा रेलवे लाइन पर धोबीघाट के सामने स्थित रेलवे पुल के पास पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस और रेलवे पुलिस मौके पर पहुँची।
मृतका की पहचान झंगहा थाना क्षेत्र के शिवपुर कुर्मियान टोला निवासी अंकिता चौधरी (24) पुत्री राजेश चौधरी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार अंकिता अपने छह बहनों में सबसे बड़ी थी और उसकी शादी आगामी 20 अप्रैल को तय थी। शादी की तैयारियों के बीच हुई इस घटना से परिवार शोक में डूबा हुआ है।
सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस, झंगहा थाना अध्यक्ष अनूप सिंह, मोतीराम अड्डा चौकी प्रभारी गोपी कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुँचे। रेलवे पुलिस ने भी मौके पर पहुँचकर आवश्यक कार्रवाई की।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। फिलहाल युवती की मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।
पुलिस आत्महत्या, दुर्घटना और अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। मोतीराम अड्डा चौकी प्रभारी गोपी कुमार ने बताया कि जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
घटना के बाद से मृतका के घर में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!