Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशलखीमपुर खीरी

लखीमपुर-खीरी शिव बारात निकालकर मितौली मेला महोत्सव का शुभारंभ।

लखीमपुर मितौली में निकाली गई बारात

शिव बारात निकालकर मितौली मेला महोत्सव का शुभारंभ।

लखीमपुर खीरी। मितौली महोत्सव के अंतर्गत पौराणिक मेला श्री धनुष यज्ञ का शुभारंभ भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पूर्व राज्यसभा सांसद, राष्ट्रीय परिषद के सदस्य जुगल किशोर व विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता प्रदीप शुक्ला, मेला आयोजक मास्टर दिनेश कुमार, अध्यक्ष ग्राम प्रधान मितौली नीरज कश्यप, सहित अपनी कमेटी के साथ भूमि पूजन, ध्वज पूजन, कर शिव बारात का धूमधाम से आयोजन किया गया

शिव बारात की अगुवाई करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राष्ट्रीय परिषद के सदस्य जुगल किशोर उनके साथ हजारों की संख्या में क्षेत्र ग्राम के सम्मानित नागरिक शिव भक्त माताएं बहने बैंड बाजा डीजे की धुन पर तांडव नृत्य करते हुए जयकारों के साथ मितौली कस्बे में धूमधाम से निकाली गई मेला आयोजन मास्टर दिनेश कुमार ने बताया कि श्री राधा सर्वेश्वरी लीला संस्थान मथुरा वृंदावन के द्वारा दिन में रामचरितमानस के माध्यम से और रात्रि में कृष्ण चारितत्र के माध्यम से 9 जनवरी से 19 जनवरी 2026 तक मितौली मेला महोत्सव में दिखाई जाएगी उसके बाद नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा सुंदर सी झांकियां और धार्मिक आयोजन के साथ अखिल भारतीय कवि सम्मेलन इसी मंच पर आयोजित किया जाएगा। शिव बारात में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस उपाधीक्षक मितौली यादवेंद्र यादव, कोतवाली प्रभारी मितौली महेश पाठक अपने दल बल के साथ मौजूद रहे बारात में मुख्य रूप से डॉ वीरेंद्र कुमार, डॉ शिव शरण उर्फ सचिन, जयप्रकाश वर्मा एडवोकेट, पूर्व ए डी यो पंचायत शिवकुमार कटियार, योगेश कुमार मिश्रा, इरफान बंजारा, काशीराम पाल, द्वारिका प्रसाद पाल, कमलेश गौतम, रामसागर पाल मौसम पुर, मनीराम, रूपनारायण यादव, जग धार भार्गव, योगेंद्र कुमार मिश्र, अशोक कुमार, सूरज मिश्रा, सत्य राम, विक्रम राज सुनील कुमार,सहित हजारों की संख्या में शिव भक्त, माताएं, बहने क्षेत्र के सम्मानित नागरिक मौजूद रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!