Uncategorizedअन्य खबरेगोंडाताज़ा ख़बरें

अवैध कब्जे को प्रशासन ने हटाया

पट्टेदार को कब्जा दिलाया

इटियाथोक(गोंडा)
मंडलायुक्त के निर्देश के बाद राजस्व कर्मियों ने अवैध कब्जे की भूमि को खाली करा दिया।ग्राम पंचायत गनवरिया के रामदेव ने बताया कि गाटा संख्या 148 में पट्टा आवंटित किया गया था।जिस पर गांव के ही बाबूराम ने अपने एक सहयोगी के साथ मिलकर जबरन कब्जा कर लिया।मंडलायुक्त को पत्र लेकर उक्त कब्जे को खाली कराकर पट्टाधारक को कब्जा दिलाए जाने की मांग की गई थी।मंडलायुक्त के निर्देश पर नायब तहसीलदार ने राजस्व कर्मियों की टीम गठित कर भूमि को खाली करने का आदेश दिया। सोमवार को कानूनगो,लेखपाल व राजस्व कर्मियों की टीम ने अवैध कब्जे को हटवा कर पट्टाधारक को कब्जा दिलवा दिया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!