व्यायाम अभ्यास से शुरू हुआ रेंजर्स प्रशिक्षण तृतीय दिन का शिविर
जौनपुर। शाहगंज राजकीय महिला महाविद्यालय में संचालित हो रहे रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर के की शुरुआत रेंजर्स ने बीपी 6 व्यायाम के अभ्यास के साथ की । व्यायाम के बाद महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो.(डॉ) नूर तलअत ने ध्वजारोहण किया। प्राचार्या ने रेंजर्स को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं में सेवा भाव सद्भावना, प्रेम व सहयोग की भावना जैसे मानव मूल्यों को जागृत करना स्काउटिंग का उद्देश्य है। ईश्वर के बनाये हुए प्रत्येक प्राणी की सेवा ईश्वर की ही सेवा है। स्काउटिंग का सार उसके प्रार्थना व झंडा गीत में निहित है जो युवाओं को निडर होकर आगे बढ़ाने को सदैव प्रेरित करता है।ध्वज शिष्टाचार के बाद प्रथम सत्र में रेंजर्स टोलियों के मध्य जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता कराई गई जिसमें पर्यावरण संरक्षण विषय पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में रेशम और नेहा ने प्रथम स्थान तथा अनुराधा मोदनवाल और नीलम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया जबकि जल संरक्षण विषय पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिमा और शिवांगी ने प्रथम स्थान तथा प्रियंका और आसमा इस्तिआक ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रथम सत्र में प्रतियोगिता के बाद रेंजर्स प्रशिक्षको अवनीश चौधरी तथा अंकिता सिंह ने रेंजर्स को स्काउट गाइड ध्वज, गाँठ, फास, बंधन के अंतर्गत रस्सियों व लाठियों को जोड़ने के बारे में जानकारी दी गई। द्वितीय सत्र में प्राथमिक चिकित्सा के सिद्धांत, पट्टी, वैकल्पिक स्ट्रेचर तथा विभिन्न प्रकार के घावों के बारे में बताया गया तथा हाइक के यात्रा विवरण तैयार करने के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई । इस अवसर पर प्रो. मोती चंद्र यादव, प्रो संजय वर्मा, डॉ आनन्द कुमार सिंह, प्रो. अखिलेश राम, डॉ. रवि प्रकाश, प्रो.अभिषेक श्रीवास्तव, प्रो रमेश चंद्र,डॉ पूजा गुप्ता,प्रो ओम प्रकाश वर्मा, प्रो शिवाजी सिंह, प्रो. अजय कुमार शुक्ला, श्री ओम प्रकाश मिश्र,शिखा त्रिगुणायत, रत्नेश कुमार, सुरेश कुमार, अनुराग कुमार, योगेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
ब्रेकिंग : जंगल में सड़ी-गली लाश मिलने से सनसनी, युवक की पहचान के बाद भी मौत का रहस्य बरकरार
3 days ago
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर: रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव में लू जैसे हालात; फिलहाल राहत के संकेत नहीं
3 days ago
डीएवी परिसर में विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण
3 days ago
10वीं बोर्ड में 90.4% अंक हासिल कर सैय्यद अहमद ने बढ़ाया क्षेत्र का मान
3 days ago
दिनांक १७ अप्रैल २०२६ शुक्रवार को फेसबुक पर प्रतियोगिता आयोजित हो रही है।
3 days ago
आग के मुहावने पर घोड़ा डोंगरी नगर परिषद
3 days ago
लखनऊ/देवरिया उत्तर प्रदेश। धमाका। देवरिया मे प्रशासनिक हड़कंप. वकील की मौत के मामले मे SDM विपिन द्विवेदी सस्पेंड.लापरवाही पर योगी सरकार का बड़ा प्रहार विभागीय जांच के आदेश। लखनऊ/देवरिया उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
3 days ago
लखनऊ/देवरिया। “?रेट फिक्स . न्याय फेल ” _बरहज के घूसखोर एसडीएम बिपिन द्विवेदी निलंबित विभागीय जांच के आदेश से मचा भूचाल। लखनऊ/देवरिया उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
3 days ago
लखनऊ/वाराणासी। लेडी सिंघम का दबदबा .नीतू काद्दयान बनी गोमती जोन की गई DCP आपराधियों मे खौफ का नया नाम ।लखनऊ/वाराणासी उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
3 days ago
लखनऊ उत्तरप्रदेश। देवरिया मे वकील की मौत का मामला अब तूल पकड़ चुका है _सरकार ने भी अब तुरंत एक्शन लेते हुए बरहज के एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी को सस्पेंड कर दिया है । लखनऊ उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट