उत्तर प्रदेशगोंडा

02 वांछित अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार-*

थाना मनकापुर पुलिस द्वारा गैंगस्टर ऐक्ट के 02 वांछित अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक गोंडा विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा पूर्वी मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी मनकापुर राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित थाना मनकापुर पुलिस टीम द्वारा कड़ी मेहनत व अथक प्रयासोपरांत मु0अ0सं0-16/24, धारा 3(1) यू0पी0 गैंगस्टर ऐक्ट से सम्बन्धित 02 वांछित अभियुक्तों-01. दुर्गेश कुमार, 02. संदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।दिनांक 09/10.02.2024 की रात्रि प्र0नि0 मनकापुर राजकुमार सरोज मय फोर्स शांति व्यवस्था हेतु रात्रि गस्त में रवाना थे कि मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि गैंगस्टर ऐक्ट के वांछित अभियुक्त आई0टी0आई0 मोड़ इटिहवा पुल के पास खड़े है। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस बल द्वारा बताये गए स्थान पर घेराबन्दी कर अभियुक्त दुर्गेश कुमार व संदीप कुमार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों का एक आपराधिक गिरोह है जो भौतिक एवं आर्थिक लाभ प्राप्त करने हेतु जनपद गोण्डा, बलरामपुर, बहराइच आदि जनपदों से मोटरसाईकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना मनकापुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!