उत्तर प्रदेशफतेहपुर

पंचायत अधिकारियों, ग्राम प्रधान व सचिव की मौजूदगी में हुई ग्राम सभा की बैठक*

*पंचायत अधिकारियों, ग्राम प्रधान व सचिव की मौजूदगी में हुई ग्राम सभा की बैठक*

फतेहपुर 06 फरवरी । ग्राम पंचायत जमराव,  ब्लाक भिटौरा, जनपद फतेहपुर में अपर ग्राम पंचायत राज अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी के नेतृत्व में ग्राम पंचायत विकास योजना जीपीडीपी (GPDP) तथा ग्राम पंचायत में सतत विकास  लक्ष्य( LSDG) के स्थानीयकरण की प्रक्रिया को सुचारू बनाने हेतु ग्राम प्रधान संगीता देवी और धर्मेंद्र  प्रताप ग्राम विकास अधिकारी प्रकाश चंद तिवारी के उपस्थिति में ग्राम सभा की बैठक की गई। इस बैठक में ग्राम पंचायत सदस्य, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समूह की महिलाएं एवं ग्रामवासी आदि शामिल हुए।

पीरामल फाउंडेशन कि जिला समनव्यक एवं ग्राम पंचायत राज अधिकारी ने जीपीडीपी प्लान के तहत स्वच्छ व सुजल ग्राम शिक्षित ग्राम, स्वस्थ ग्राम, महिला सशक्तिकरण,आयुष्मान गोल्डन  कार्ड  बनाने हेतु   चर्चा की गई और गूगल रीड अलांग एप्लीकेशन का उन्मुखीकरण करवाया गया आकांक्षी जनपद फतेहपुर में पीरामल फाउंडेशन के द्वारा 40 ग्राम पंचायत  को आदर्श ग्राम पंचायत  बनाने के उद्देश्य से पहला कदम उठाया गया

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!