
बांसी। सपा की तरफ से बांसी नगर क्षत्र के सुभाषनगर सहजी में
पीडीए जन पंचायत चौपाल कार्यक्रम समाजवादी पार्टी के जिला
उपाध्यक्ष मोहम्मद इदरीश पटवारी की अध्यक्षता में की गई।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनहित के हर मोर्चे पर विफल
है। और राम के नाम पर अपनी नाकामियों को छुपाना
चाहती है।उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जातिगत जनगणना
के आधार पर सबको बराबर का सम्मान व अधिकार देना चाहती
है। दलित पिछड़े और समाज के शोषित वर्गों का सम्मान सिर्फ
समाजवादी पार्टी में ही सुरक्षित है। पीडीए ही इस जन विरोधी
सरकार को हटाएगी। इस अवसर पर कपिलदेव, अब्दुल कलाम,
धुरुव चंद, मोइनुद्दीन, राधेश्याम जायसवाल, अरुण गुप्त, सोनू
निषाद, गणेश दत्त, शीला देवी, महताब आलम आदि मौजूद रहे।





