मध्यप्रदेशशिक्षासिंगरौली

सेवा संकल्प अभियान हाई स्कूल गोदवाली

*संकल्प सेवा अभियान के तहत शासकीय हाई स्कूल गोंदवाली में कार्यक्रम सम्पन्न*

*गोंदवाली, सिंगरौली।* शासकीय हाई स्कूल गोंदवाली में आज संकल्प सेवा अभियान के तहत एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद अध्यक्ष *श्रीमती प्रमिला देवी जी* उपस्थित रहीं। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व और स्वच्छता, सेवा भाव पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं और ऐसे अभियानों से उनमें समाज सेवा की भावना जागृत होती है।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य *श्री शेषमणि पटेल* ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। प्राचार्य श्री पटेल ने नगर परिषद अध्यक्ष के समक्ष विद्यालय की प्रमुख समस्या रखी। उन्होंने मांग की कि विद्यालय की *बाउंड्री वॉल का निर्माण* अति आवश्यक है, क्योंकि विद्यालय नेशनल हाईवे पर स्थित है। बाउंड्री न होने से बच्चों को खेल के दौरान सड़क की ओर जाने का खतरा बना रहता है। बाउंड्री बन जाने से बच्चे सुरक्षित रूप से अपने खेल ग्राउंड में ही रहेंगे।

प्राचार्य द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं बच्चों के लिए जलपान की भी बहुत अच्छी व्यवस्था की गई थी।

कार्यक्रम में सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। अंत में बच्चों को संकल्प सेवा अभियान में भाग लेने के लिए *प्रमाण पत्र* वितरित किए गए।

प्रवीण तिवारी सिंगरौली
देश लाइव0न्यूज

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!