
विजयादशमी पर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में किया शस्त्र एवं वाहन पूजन*
टीकमगढ़। विजयादशमी के पावन पर्व पर प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुरूप पुलिस लाइन टीकमगढ़ में शस्त्र एवं वाहन पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर *श्री विवेक श्रोतीय* एवं पुलिस अधीक्षक *श्री सुधीर अग्रवाल* ने विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शस्त्र पूजन किया। तत्पश्चात हवन संपन्न हुआ तथा पुलिस वाहनों का भी विधिवत पूजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विजयादशमी पर्व की परंपरा का निर्वहन करते हुए शस्त्रों एवं वाहनों के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया। इसी क्रम में जिले के समस्त थानों एवं चौकियों में भी शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह कुशवाहा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस टीकमगढ़ श्री सौरभ रत्नाकर, जिला वैज्ञानिक अधिकारी श्री प्रदीप यादव, रक्षित निरीक्षक श्री कनक सिंह चौहान, यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक श्री कैलाश पटेल, श्री उत्तम सिंह, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक श्री रवि भूषण पाठक एवं थाना प्रभारी देहात निरीक्षक श्री चंद्रजीत यादव सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।










