
भाजपा नेता अनिकेत देशलहरे के नेतृत्व में नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू का 59वां जन्मदिन मनाया गया
दल्ली राजहरा –वार्ड क्रमांक 13 लोडिंग क्वार्टर में भाजपा नेता अनिकेत देशलहरे के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री तोरण साहू जी का 59वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटकर अध्यक्ष जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई। उपस्थित युवाओं ने श्री साहू जी के कार्यों की सराहना करते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से मोहम्मद इमरान (राजा खान ),कपिल मेश्राम, तुषार यादव, मनीष यादव, बंटी साहू, लव साहू, साहिल टंडन, अंकित मेश्राम, मोन्टी साहू, लीला साहू, बबलू चंद्रवंशी सहित वार्ड के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।













